बॉलीवुड

दोस्त की शादी में पहुंचे दीपिका और रणवीर की सारी हरकतें सोशल मीडिया पर हुई वायरल, देखें ये वीडियो

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे दोस्त की शादी में दीपिका का डांस वीडियो हुआ वायरल रणवीर सिंह ने 'गली बॉय' के गाया हिट सॉन्ग

2 min read
दीपिका और रणवीर ने दोस्त की शादी में की खूब मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

दीपिका पादुकोण ने सहेली की शादी में किया डांस

नई दिल्ली। जहां दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) हो वहां की रौनक बढ़ना को आम बात है। हाल ही में ये जोड़ी दीपिका की दोस्त की शादी में दिखाई दी। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया(Social Media) पर खूब वायरल (Viral) हो रही है। इस शादी में बनाया गया एक वीडियो ने तो सोशल मीडिया को हिला दिया है। इस वीडियो में दोनों शादी में जमकर डांस कर रहे हैं। वीडियो में दीपिका रणवीर सिंह की फिल्म 'दिल धड़कने दो'(Dil Dhadkane Do) के गाने 'गल्लां गूडियां' पर पर डांस कर रही है। इस वीडियों में रणवीर अपने मस्ती वाले अंदाज में ही दीपिका के साथ नाचते दिखाई दिए।

रणवीर सिंह ने गाया गाना

वहीं दीपिका के बाद रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) का गाना 'अपना टाइम आएगा' गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर फुल एनर्जी के साथ गाते हुए नज़र आए। शादी में मौजूद सभी लोग भी रणवीर के साथ नाचते और गाते दिखाई।ये वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

रणववीर और दीपिका की सालगिराह

आपको बता दें कि जल्द ही ये कपल 14 नवंबर को अपनी पहली सालगिराह मनाएंगे। वहीं दोनों की फिल्म 83 भी 10अप्रैल 2020 को रिलीज़ होने जा रही है।

Published on:
10 Nov 2019 09:57 am
Also Read
View All