बॉलीवुड

चाय पीते-पीते बॉबी देओल को हो गया था प्यार, पिता धर्मेंद्र ने तुरंत करा दी थी शादी

एक्टर बॉबी देओल इंडस्ट्री के उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जिनकी न ही लव अफेयर की और न ही उनकी पार्टनर के साथ किसी तरह के अनबन की खबरें आती हैं। क्या आपको पता है इस एक्टर की शादी को लगभग 25 साल का वक्त बीत चुका है।
2 min read
bobby_deol_and_tanya_deol.jpg
BOBBY DEOL WITH WIFE TANYA DEOL

इंडस्ट्री में जहां आए दिन किसी न किसी सेलेब की उनके पार्टनर के साथ अनबन की खबरें आती हैं, वहां बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल अब भी साथ है। आपको बता दें कि बॉबी देओल की पत्नी का नाम तान्या देओल है। आज तान्या का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको तान्या और उनकी लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। तान्या देओल को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं हैं। वे शायद कभी किसी सोशल इवेंट में मीडिया में स्पॉट हुई होंगी।

बॉबी देओल ने तान्या से लव मैरिज की है। बॉबी देओल और तान्या की लव स्टोरी कम दिलचस्प नहीं है। बता दें कि बॉबी ने तान्या को पहली बार कॉफी शॉप पर देखा था। बॉबी अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर एक रेस्त्रां में चाय पी रहे थे। वहीं तान्या भी बैठीं थीं। बॉबी को पहली ही नजर में तान्या से प्यार हो गया।

इसके बाद बॉबी ने तान्या से बात करने के लिए काफी मशक्कत की। दोनों ने बातचीत शुरू की और मिलने का फैसला किया। बस फिर क्या था दोनों के परिवार वालों ने मुलाकात की। पिता धर्मेंद्र को तान्या इतनी पसंद आईं कि बॉबी और उनकी चट मंगनी और पट ब्याह हो गया। तान्या और बॉबी की शादी 1996 में हुई थी।

बता दें, धर्मेंद्र की छोटी बहू तान्या बड़े बिजनेस घराने से ताल्लुक रखती हैं। इतना ही नहीं, तान्या का 'द गुड अर्थ' के नाम से खुद का फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस है। कई बॉलीवुड स्टार्स और बिजनसमैन उनके क्लाइंट हैं।

तान्या ने 2005 में आई फिल्म 'जुर्म' और 2007 में आई 'नन्हे जैसलमेर' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन का भी काम किया है। इसके साथ ही ट्विंकल खन्ना के 'व्हाइट विंडो' स्टोर में तान्या के डिजाइन किए फर्नीचर और इंटीरियर डेकोर एक्सेसरीज लगे हैं।

तान्या बतौर डिजाइनर अपना काम बखूबी कर रही हैं। बता दें, उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है। तान्या ग्लैमर की दुनिया से हमेशा दूर ही रही हैं। वे बॉलीवुड की पार्टीज में भी कम ही नजर आती हैं।

Published on:
24 Jan 2022 11:22 pm