
Rekha And Shabana Azmi: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां रेखा और शबाना आजमी एक-दूसरे की अच्छी दोस्त हैं। दोनों ही अपनी शानदार अदाकारी के लिए पहचानी जाती हैं और फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम रखती हैं।
एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने रेखा को लेकर एक पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार वो और रेखा साथ में प्लेन में सफर कर रही थीं और आपस में हंसी-मजाक कर रही थीं। उसी दौरान एक फैन रेखा से ऑटोग्राफ मांगने आया।
शबाना बताती हैं कि रेखा तुरंत प्रोफेशनल हो गईं और बहुत संजीदगी से बोलीं- ‘मैं बात कर रही हूं, क्या आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं? उस पल मैंने महसूस किया कि एक स्टार को ऐसे ही बर्ताव करना चाहिए।'
शबाना ने आगे कहा कि रेखा हमेशा से बहुत मिलनसार और प्यारी रही हैं। वो अपने व्यक्तित्व और व्यवहार से हमेशा सामने वाले को सम्मान देती हैं।
फिल्मों की बात करें तो रेखा ने 2014 के बाद से कोई फिल्म साइन नहीं की है। उनकी आखिरी फिल्म 2014 की मूवी सुपर नानी थी, जिसमें उन्होंने भारती भाटिया की मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्हें अक्सर फिल्म प्रीमियर और पुरस्कार समारोहों में भाग लेते देखा जाता है।
वहीं शबाना को आखिरी बार नेटफ्लिक्स सीरीज डब्बा कार्टेल में देखा गया था। ये सीरीज पांच मध्यम वर्गीय महिलाओं के जीवन को दर्शाती है जो एक डब्बा यानी टिफिन सर्विस शुरू करती हैं लेकिन खुद को एक ड्रग कार्टेल में उलझा हुआ पाती हैं। इसमें शालिनी पांडे और ज्योतिका भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वो अगली बार लाहौर 1947 में नजर आएंगी।