
बॅालीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। पर जहां वे अपने करियर की ऊंची सीढ़िया चढ़ रही थी वहीं कहीं ना कहीं अपनी निजी जिंदगी में वे काफी अकेली भी हो गई थी। आज ऐसा वक्त आ चुका है जब वे अकेले रहकर अपना घर चला रही हैं। पर इन सब के बीच अक्सर लोगों के जहन में ये सवाल आता होगा कि बिना कुछ काम के वे कैसे अपना घर चला रही हैं, तो आज आपके बताते हैं इसके पीछे छिपा सच...
बता दें रेखा हर साल किसी भी एक 1 फिल्म में जरुर काम करती हैं। इस साल भी उनकी दो फिल्में बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। फिल्मों के अलावा, रेखा ने मुंबई और दक्षिण भारत में कई घर खरीद रखे हैं जिन्हें रेंट पर देकर वे पैसा कमाती हैं।
शायद ही लोग जानते हैं कि रेखा राज्य सभा सदस्य हैं। इसी वजह से उन्हें सभा सदस्य होने के नाते सैलरी भी मिलती रहती है।
अब रेखा अपने जमाने की इतनी सुपरहिट एक्टर रही हैं तो उन्होंने करियर के दौरान भी काफी बचत की जो अब उनके काम आ रही है। साथ ही रेखा एक मिडिल क्लास फैमिली से रही हैं इसलिए फिजूल खर्ची वे चाहकर भी नहीं कर पाती। रेखा हमेशा उतना ही पैसा ही खर्च करती हैं जितनी उन्हें होती है। इन सबके अलावा रेखा टीवी शोज या अवॅार्ड फंक्शन्स में जाकर भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। अब इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेखा अपने जीवन का घर खर्च किस तरह चला रही हैं।
वैसे आपको बता दें काफी पहले ये सुनने में आया था कि एक्टर अमिताभ बच्चन उन्हें पैसे देते हैं, लेकिन बाद में ये खबर मात्र एक अफवाह साबित हुई। खेर आज के दौर में वे जिस तरह अपना घर खर्च और अपने आपको संभाल रही हैं वे काबिले तारीफ है।