बॉलीवुड

Viral Video: रेमो डिसूजा ने हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल में किया डांस

रेमो डिसूजा ( Remo D'Souza ) की पत्नी लिजेल ने शेयर की हेल्थ अपडेट शेयर किए वीडियो में डांस करते नजर आए रेमो हार्ट अटैक के चलते पिछले दिनों अस्पताल में हुए थे भर्ती
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2020, 9:40 PM IST
Viral Video: रेमो डिसूजा ने हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल में किया डांस
Viral Video: रेमो डिसूजा ने हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल में किया डांस

मुंबई। कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ( Remo D'Souza ) को 11 दिसंबर हो हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके हार्ट में ब्लॉकेज था और एंजियोग्राफी की गई है। अब उनकी हालत बेहतर है।

''पैरों के साथ डांस करना अलग बात है और हार्ट के साथ डांस करना अलग'

रेमो की पत्नी लिजेल डिसूजा ( Lizelle D'Souza ) ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की है। लिजेल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कैमरा रेमो के पैरों पर फोकस है। इसमें उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। वह संगीत की धुन पर अपने पैरों से थिरकते दिख रहे हैं। लिजेल ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा,'पैरों के साथ डांस करना अलग बात है और हार्ट के साथ डांस करना अलग। सभी को दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'

अमिताभ ने दी शुभकामनाएं
रेमो के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के साथ ही उनके फैंस और सेलेब्स ने उनके लिए प्रार्थना करना शुरू कर दी। इनमें महानायक अमिताभ बच्चन नेे एक ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा,' जल्द ठी हो जाओ रेमो... प्रार्थनाएं! और आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद।' रेमो डिसूजा अपने डांसिंग मूव्स और 'एबीसीडी', 'रेस 3' जैसी फिल्मों के डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं।

वर्षों बाद कैमरे के सामने आए रेमो
कई वर्षों बाद रेमो ने एक्टिंग या डांस के मामले में कैमरे का सामना किया है। पिछले महीने रेमो का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ। 'लोग क्या कहेंगे' टाइटल का ये सॉन्ग नवंबर में जारी किया गया। इसमें रेमो के साथ सलमान युसूफ खान, धर्मेश, राहुल, पुनीत पाठक और सुशांत पुजारी नजर आए। इसका निर्देशन खुद रेमो ने किया। गाने के स्वर और लेखन अभिनव शेखर का था। ये गाना फैंस ने काफी पंसद किया।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन