
इस बात बात कौन यकीन करेगा कि आमिर खान को नहाने से डर लगता है और वो कई-कई दिनों तक बिना नहाए रहे आते हैं। उनके फैंस इस बात को मानें या न मानें, लेकिन यह सच है। दरअसल, इसका खुलासा उनकी ही एक को-स्टार ने किया है। ये को-स्टार कोई और नहीं, बल्कि जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म सीक्रेट सुपर स्टार की लीड एक्ट्रेस जायरा वसीम हैं। जायरा ने खुलासा किया कि आमिर को नहाना बिलकुल भी पसंद नहीं हैं। वो हमेशा नहाने से बचने की कोशिश करते रहते हैं। हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है कि उन्हें पानी से डर लगता है, असल में उन्हें नहाना सबसे बोरिंग काम लगता है। इसीलिए वो नहाने से बचने के लिए बहाने ढूंढ़ते रहते हैं।
गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ इस शुक्रवार सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में आमिर अपनी फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जी टीवी के एक दिवाली स्पेशल शो में आमिर खान और वराट कोहली एक साथ कई सारे बाते शेयर करते नजर आए। इस मौके पर फिल्म ‘दंगल’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने खुलासा करते हुए बताया कि जिम में वर्कआउट करते वक्त आमिर खूब गालियां देते हैं। जैसे जैसे वजन बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे आमिर की गालियां भी बढ़ती जाती थीं। फिल्म दंगल में आमिर खान का एक खास अंदाज लोगों को देखने को मिला था। वे एक संजीदा पिता महावीर फोगाट के रूप में नजर आए थे, लेकिन अब सीक्रेट सुपरस्टार में वे बिल्कुल डिफरेंट किरदार में हैं।
आमिर ने शनिवार को शो के प्रोमो का एक ट्वीट किया, "विराट के साथ बात करना कितना मजेदार है। वह बेहद शांत स्वभाव वाले और सच्चे इंसान हैं और कितने बेहतरीन डांसर हैं।" प्रोमो में आमिर विराट और शो के मेजबान अपारशक्ति खुराना के साथ पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा करते देखे जा सकते हैं। आमिर और अपारशक्ति साल 2016 की खेल पर आधारित फिल्म 'दंगल' में साथ काम कर चुके हैं।