3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शॉकिंग: जब धर्मेंद्र के इस बेटे ने सौतेली मां हेमा को मारा था चाकू

धर्मेंद्र-हेमा के प्यार के अफसाने कुछ ऐेसे थे, जिसमें सिर्फ इनका ही नाम नहीं था, बल्कि एक नाम और रहा प्रकाश कौर का, जो धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 16 Oct 2017, 11:46 AM IST

bobby deol

bobby deol

जब-जब बॉलीवुड में ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन रोमांस की बात होगी, यकीनन जुबां पे सबसे पहला धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का नाम ही आएगा। ये जोड़ी न सिर्फ फिल्मों में सुपरहिट रही, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी इन्हें एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता है। इनके प्यार के अफसाने कुछ ऐेसे थे, जिसमें सिर्फ धर्मेंद्र, हेमा का ही नाम नहीं था, बल्कि एक नाम और रहा है वो है प्रकाश कौर का, जो धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले ही धर्मेंद्र की शादी हो गई थी। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी साल 1954 में हुई थी, जबकि उनहोंने बॉलीवुड में डेब्यू 1960 में किया था। इनसे इनके दो बेटे सनी देओल , बॉबी देओल और दो बेटियां अजिता और विजेता हैं। फिर भी साल 1979 में धर्मेंद्र ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए इस्लाम धर्म अपना कर हेमा मालिनी से लव मैरिज कर ली थी, जिनसे इन्हें दो बेटियां ऐसा और अहाना देओल हैं।

एक खबर के मुताबिक, जब धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा मालिनी से शादी की, तो बॉबी देओल 13 साल के थे और उन्हें कुछ नहीं सूझा और उन्होंने हेमा पर चाकू से हमला किया था। बताया जाता है कि वो अपनी मां से बहुत प्यार करते थे इसलिए उन्होंने ऐसा किया। वहीं सूत्रों की माने तो एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने इस बात की पुष्टि की थी कि उनके बेटों ने ऐसा कुछ नहीं किया।

यूं तो प्रकाश कौर मीडिया और टाइमलाइन से दूर रहती हैं, लेकिन एक सोर्स के मुताबिक, उनका एक इंटरव्यू सामने आया, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि एक औरत होने के नाते वो हेमा से सहानुभूति रख सकती हैं, लेकिन एक मां और पत्नी होने के नाते हेमा को एक बार हमारे बारे में सोचना चाहिए था। इस बात से साफ है कि बेशक, धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने के लिए पहली वाइफ प्रकाश कौर को नहीं छोड़ा, लेकिन ये भी सच है कि धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करके प्रकाश कौर को बहुत गहरी चोट दी थी।