3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलेंगे अभिनेत्री हेमा मालिनी की जिंदगी के पन्ने

खुलेंगे अभिनेत्री हेमा मालिनी की जिंदगी के पन्ने
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 16 Oct 2017, 5:59 AM IST

Hema Malini

हेमा मालिनी की इस आत्मकथा में धर्मेन्द्र की दूसरी पत्नी प्रकाश कौर और उनके बेटों सनी व बॉबी देओल से हेमा के रिश्तों पर कुछ नहीं लिखा गया है। हेमा की आत्मकथा को एक फिल्म मैगजीन के पूर्व एडिटर और प्रोड्यूसर राम कमल मुखर्जी ने लिखा है।

Hema Malini

एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस किताब के माध्यम से उन्हें हेमा के जीवन से जुड़ी कई बातों का पता चला। इनमें उनके कॅरियर शादी और तमाम बातों का जिक्र होगा। हेमा की बुक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रस्तावना लिखी है।

Hema Malini

बता दें कि धर्मेन्द्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है, जिनके दो बेटे सनी और बॉबी हैं। वहीं हेमा के दो बेटिंया ऐशा और अहाना हैं। धर्मेन्द्र के दोनों परिवारों में आपसी रिश्ता बेहद नाजुक है। हेमा मालिनी की दोनों बेटियों की शादी में सनी और बॉबी देओल शामिल नहीं हुए थे।

Hema Malini

राजनीति में कैसे आई हेमा मालिनी की आत्मकथा में उनकी दोनों बेटियों ऐशा और अहाना देओल का काफी जिक्र है। दोनों के बचपन, उनके कॅरियर, शादी से जुड़े तमाम पहलू का जिक्र किया गया है। आत्मकथा में हेमा मालिनी के राजनीतिक सफर का जिक्र भी किया गया है। वह कैसे राजनीति में आईं। इसमें उनके पार्टी जॉइन करने और राज्यसभा और लोकसभा सांसद बनने तक की कहानी है। आत्मकथा में 2015 में हुए हेमा मालिनी के कार एक्सीडेंट का भी प्रमुखता से जिक्र किया गया है।

Hema Malini

फिल्मी कॅरियर की शुरुआत पर बात पहली बार इस आत्मकथा के जरिए हेमा मालिनी के आध्यात्मिक जीवन का भी खुलासा होगा। किताब में इस बात का जिक्र है कि हेमा और जयललिता एक साथ तमिल फिल्म से डेब्यू करना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बाद में 16 साल की उम्र में राजकपूर के अपोजिट ‘सपनों के सौदागर’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा। एक साउथ इंडियन लडक़ी के हिंदी फिल्मों की सफल अदाकारा बनने की कहानी किताब में दर्ज है।

Hema Malini

मां करती थीं हेमा के ज्यादातर फैसले हेमा के सफल बॉलीवुड कॅरियर में उनकी मां का बड़ा रोल रहा है। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स हेमा से नहीं, बल्कि उनकी मां जया लक्ष्मी से बात करते थे। उनकी मां ही इस बात का फैसला करती थीं कि हेमा को कौनसा सीन करना है और कौनसा नहीं। हेमा को कैसे कपड़े पहनने हैं और कैसे नहीं।

Hema Malini

क्यों टूटी जितेन्द्र से सगाई हेमा फिल्मों में अपना कॅरियर नहीं बनाना चाहती थीं, लेकिन वो क्या वजह थी जिसकी वजह से उन्होंने बॉलीवुड को चुना। वो दक्षिण भारतीय होते हुए भी बॉलीवुड में क्यों आईं। जितेन्द्र से उनका अफेयर नहीं था, लेकिन दोनों की शादी जरूर तय हुई थी, लेकिन ये रिश्ता टूट गया, इन बातों का पता उनकी आत्मकथा से चलेगा।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन