बॉलीवुड

जेल में ही रहना होगा रिया चक्रवर्ती को, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

बता दें कि मुंबई की सेशन कोर्ट ने गुरुवार को रिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। अभिनेत्री को नेशनल कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन के लिए 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

less than 1 minute read
Sep 11, 2020
 Rhea Chakraborty
Rhea Chakraborty

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है। रिया को अब जेल में ही रहना होगा। कल शनिवार है और फिर रविवार। ऐसे में अगर उनके वकील अगर दोबारा कोर्ट में बेल एप्लिकेशन लगाते हैं तो भी रिया को सोमवार तक जेल में ही रहना होगा। कोर्ट ने रिया के अलावा 6 अन्य आरोपियों की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। सेशन कोर्ट ने कहा कि किसी आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती।

बता दें कि मुंबई की सेशन कोर्ट ने गुरुवार को रिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। अभिनेत्री को नेशनल कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन के लिए 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने बुधवार को रिया की जमानत की याचिका लगाई थी। गुरुवार को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान मानशिंदे के अलावा स्पेशल पब्लिक प्रोसेक्युटर अतुल सरपांडे और एनसीबी के जांच अधिकारी किरन बाबू भी मौजूद थे। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे एनसीबी ने अब तक 10 गिरफ्तारियां की हैं।

Published on:
11 Sept 2020 12:40 pm