बॉलीवुड

मैं देशद्रोही नहीं हूं, दुनिया मुझे गद्दार समझती है- एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने ‘द ट्रेटर्स’ में अपने मुश्किल अतीत, ट्रोलिंग और गद्दार की छवि पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वह शो में गद्दार नहीं बनना चाहतीं।
2 min read
Aug 21, 2026
The Traitors Season 2 Rhea Chakraborty
रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ लेटेस्ट अपडेट: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती। (सोर्स: प्राइम वीडियो एक्स स्क्रीनशॉट और ANI)

The Traitors Season 2 Rhea Chakraborty: इनदिनों रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। कंटेस्टेंट दर्शकों को खूब एंटरटेन भी कर रहे हैं। इस बीच शो की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि आखिर वह गद्दार का रोल क्यों नहीं करना चाहती थीं। रिया ने कहा कि उनकी जिंदगी में पहले ही काफी कुछ ऐसा हो चुका है, जिसकी वजह से लोग उन्हें गद्दार समझते हैं। ऐसे में वह शो में भी जानबूझकर वही छवि नहीं दिखाना चाहतीं।

‘दुनिया मुझे पहले से ही गद्दार समझती है’

दरअसल, ‘द ट्रेटर्स’ सीजन- 2 के पांचवें एपिसोड में श्वेता तिवारी ने रिया से सवाल किया कि वह गद्दार क्यों नहीं हैं। इस पर रिया का जवाब देते हुए दिल भर आया। उन्होंने कहा कि वह गद्दार नहीं बनना चाहतीं। इसकी वजह उनकी निजी जिंदगी है। दुनिया उन्हें पहले से ही गद्दार समझती है। ऐसे में शो में आकर जानबूझकर लोगों को मारना और गद्दार की भूमिका निभाना उनके लिए मुश्किल होता।

रिया को डर था कि उनके इस रोल को लोग उनकी असल जिंदगी से जोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके बारे में तरह-तरह के मीम्स भी बनाए जाएंगे और फिर उन्हें ट्रोल भी किया जाएगा। यह उनके लिए काफी बुरा होगा।

‘मैं देश की सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं’

रिया ने शो में अपनी ट्रोलिंग को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाले लोगों में से एक हैं। वह देशद्रोही नहीं हैं। लोगों ने उनके बारे में गलत धारणा बना रखी है। रिया ने यह भी बताया कि वह भीड़ के साथ चलने वाली इंसान नहीं हैं। वह आसानी से किसी के प्रभाव में नहीं आतीं। हालांकि, उनका मानना है कि उनकी पर्सनैलिटी ऐसी है, जिससे वह दूसरों को प्रभावित कर सकती हैं।

वहीं शो में रिया इस बार बच गईं। वहीं पारुल गुलाटी को शो से बाहर होना पड़ा। फिलहाल क्रिस्टल डिसूजा और शहनील गिल गद्दार के तौर पर गेम में बने हुए हैं। इससे पहले हरमन सिंघा भी गद्दार की भूमिका में थे, लेकिन तीसरे एपिसोड में पकड़े गए।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस का मुश्किल दौर

बता दें इससे पहले शो के होस्ट करण जौहर ने रिया से पूछा था कि वह मासूम बनना चाहेंगी या गद्दार। रिया ने बिना देर किए कहा कि वह मासूम बनना चाहती हैं।

रिया ने इसके पीछे 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद का अपना मुश्किल दौर बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक उन पर शक किया गया। उन्हें काफी समय तक संदेह की नजर से देखा गया। अब वह दोबारा उस तरह की स्थिति नहीं चाहतीं।

रिया ने कहा कि उन्हें इस साल क्लीन चिट मिलने के बाद लोगों को उनके निर्दोष होने की बात समझ आई। उनका कहना था कि उन्होंने कई साल तक यह सब झेला है। अब रिया काम पर वापस लौट चुकी हैं। ‘द ट्रेटर्स’ का दूसरा सीजन उनके लिए सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं है। यह उनके लिए अपनी बात लोगों के सामने रखने का एक मौका भी बन गया है।

Updated on:
21 Aug 2026 11:43 am
Published on:
21 Aug 2026 11:43 am
Also Read
View All