
Rhea Chakraborty Shared Her Latest Photo
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार से सोशल मीडिया पर एक्टिव होती हुईं दिखाई दे रही हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी हत्या के आरोप के चलते रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वह जब भी कुछ पोस्ट करती थी। लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते थे। हाल ही में उन्होंने मदर्स डे पर अपनी मां संग एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद कुछ समय पहले ही रिया ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह एक किताब को पढ़ते हुए दिखाई दे रही हैं। रिया की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
रिया चक्रवर्ती की लेटेस्ट पोस्ट
दरअसल, कुछ समय पहले ही रिया चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में रिया एक किताब पढ़ती हुईं दिखाी दे रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में मशहूर लेखक रवींद्रनाथ टैगोर की कविता गीतांजली की एक लाइन भी शेयर की है। वह लिखती हैं कि "सवाल और रोना ‘ओह, कहां?’ एक हजार धाराएं आंसूओं में बह गईं और दुनिया को आश्वासन की बाढ़ से बहला दिया, मैं हूं!'- रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजलि'।" पोस्ट में रिया चक्रवर्ती ने #keepingthefaith का भी यूज किया है।
एक्टर साकिब सलीम संग हुई थीं स्पॉट
आपको बता दें हाल ही में रिया चक्रवर्ती गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट हुई थीं। वह अलीबाग की ओर जाती हुईं दिखाई दी थीं। इस दौरान एक्टर साकिब सलीम और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उनके साथ नज़र आए थे। खबरों की मानें तो बताया जा रहा था कि रिया साकिब की बर्थडे पार्टी को अटेंड करनी पहुंची थीं। इस पार्टी में कई सेलेब्स इक्ट्ठा हुए थे।
फिल्म ट्रेलर में आएंगी नज़र
सुशांत केस के बाद इन दिनों रिया चक्रवर्ती अपनी अपकमिंग फिल्म चेहरे को लेकर सुर्खियोंं में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म चेहरे का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। जिसमें रिया दिखाई तो दीं थीं, लेकिन कुछ ही समय के लिए। इस फिल्म में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और इमरान खान भी नज़र आएंगे। साथ ही इसी फिल्म से टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
Published on:
11 Apr 2021 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
