बॉलीवुड

रिया चक्रवर्ती से लेकर बेटी पूजाभट्ट तक, विवादों से रहा है महेश भट्ट का पुराना रिश्ता

80 के दशक में महेश भट्ट उस वक्त विवादों में आए थे जब अपनी बड़ी बेटी पूजा के साथ क‍िस करते हुए उनकी एक फोटो कवर पर आई थी। इस किस पर विवाद हुआ था. पूजा को महेश भट्ट कई फिल्मों में डायरेक्ट कर चुके थे।
3 min read
• •
Updated: 10 Aug 2021, 1:59 PM IST
mahesh bhatt controversies
mahesh bhatt controversies

नई दिल्ली। बॉलीवुड में महेश भट्ट का नाम दमदार फिल्म निर्माता और डायरेक्टर्स के रूप में जाना है जिनकी कई फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। लेकिन वे अपनी दमदार फिल्मों से कम विवादो से ज्यादा चर्चा में रहे हैं। जिस तरह से उन्होनें फिल्म बनाई हैं उसकी कहानी भी उनकी रियल लाइफ भी काफी मिलती जुलती रही है। जहां पर प्यार रोंमास धोखा नशाखोरी सबकुछ देखने को मिला है। महेश भट्ट के अफेयर फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी मानी अभिनेत्रियों के साथ रहे हैं। जिनमें उन अभिनेत्रियों के बीच अब आज की नई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ चुका है। जो उनकी बेटी आलिया भट्ट के बराबर की है। इतना ही नही महेश भट्ट के साथ उनकी अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ भी खास रिश्ता नही था जिसको लेकर भी वो हमेशा विवादों में रहे है।

महेश भट्ट परवीन बाबी

महेश भट्ट का नाम सबसे पहले 70 से 80 के दशक की मशहूर अदाकारा परवीन बाबी के साथ जुड़ा था। उस समय महेश भट्ट शादीशुदा होने के साथ एक बच्ची के पिता भी थे फिर भी उन्होंने परवीन बाबी के साथ रिलेशन बनाए। कुछ समय बाद परवीन बाबी मानसिक रोग का शिकार हो गईं और महेश भट्ट ने उनका साथ छोड़ दिया। इसके कुछ समय बाद परवीन बॉबी अपने कमरे में मृत पाई गई थीं।

महेश भट्ट का पूजा भट्ट के साथ लिपलॉक फोटोशूट

दूसरी बार महेश भट्ट विवादों में तब आइ थे जब एक बार इंटरव्यू में कहा था कि पूजा भट्ट अगर उनकी बेटी ना होती, तो वे उनसे शादी कर लेते। इतना ही नहीं एक मैग्जीन के कवर पेज के लिए महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने लिपलॉक फोटोशूट कराया था, जिसके लिए इन दोनों की खूब आलोचना हुई थी।

महेश भट्ट एक जमाने में काफी नशा भी करने लगे थे। उन्होंने खुद इस बात को स्वीकारते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत नशा किया है। लेकिन दूसरी बेटी शाहीन के पैदा होने के बाद उन्होने इस बुरी लत से झुटकारा पा लिया था।

महेश भट्ट ने ब्यूटी क्वीन कंगना रनौत के साथ भी काफी अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया था। साल 2006 में फिल्म 'वो लम्हे' की स्क्रीनिंग के वक्त उन्होंने कंगना की तरफ गुस्से में जूता उछाल कर फैंका था जिसका खुलासा कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट पर आरोप लगाते हुए किया था।

महेश भट्ट का नाम रिया चक्रवर्ती के साथ

महेश भट्ट का नाम रिया चक्रवर्ती के साथ भी जुड़ चुका है। रिया चक्रवर्ती के साथ उनके रिलेशन का खुलासा एक्टर सुशांत सिह राजपूत की मौत के बाद से हुआ। इस दौरान उनके बीच हुई बातचीत के चैट भी सामने आई। इसके बाद से दोनों के बीच के रोमांस की कई तस्वीरे भी वायरल हुई थीं। जिनमें वो रिया के काफी करीब नजर आ रहे थे। लोगों ने इस तस्वीर पर दोनों को खूब ट्रोल किया था।

इसकी तरह से सनी लियोन को लेकर भी काफी मामला उछला था जब फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ जाकर महेश भट्ट ने सनी को फिल्म जिस्म 2 के लिए साइन किया था। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था कि पोर्न एक्ट्रेस बॉलीवुड का हिस्सा कैसे बन सकती है।

Updated on:
10 Aug 2021, 1:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव