दरअसल, सैफ अली खान से ‘फीट अप विद द स्टार्स’ के सीजन 3 में जब यह सवाल किया गया था कि, ‘क्या आपने और करीना ने एक-दूसरे के बाल काटने की कोशिश की?’ तो इस पर एक्टर ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि, ऐसा करने पर वह मुझे छुरा मार सकती है। और करीना का बाल काटना मेरे लिए बहुत ही अन-प्रोफेशनल होगा। हम एक दूसरे के साथ बैठकर हर कुछ कर सकतेहै लेकिन हम एक-दूसरे के बालों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। लेकिन ये भी सच है कि, वह मेरे बालों के साथ खिलवाड़ कर सकती हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’