बॉलीवुड

ऋचा चड्ढा और अली फजल के शादी की तारीख हुई तय, करेगें कोर्ट मैरिज!

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha)और अली फजल(Ali Fazal) की जल्द शादी करने की खबरें आ रही हैं। ऋचा चड्ढा (Richa Chadha)और अभिनेता अली फजल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
less than 1 minute read
ali-fazal-richa-chadha1.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों कई जोड़िया ऐसी बन चुकी है जिनकी शादी का हर किसी को इंतजार हैं इन्ही जोड़ियों में से एक अभिनेत्री ऋचा चड्ढा(Richa Chadha) अब और अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) की जोड़ी। जो काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप हैं। इन दोनों ने एक साथ फिल्म फुकरे सीरीज में भी काम किया है।

बीते कुछ दिनों से ऋचा चड्ढा(Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) की जल्द शादी करने की खबरें आ रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि अब दोनों की शादी की तारीख भी फाइनल हो गई है। इनकी शादी के खबरों से दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं।

खबर के मुताबिक ऋचा चड्ढा (Richa Chadha)और अली फजल(Ali Fazal) अप्रैल महीने की 15 तारीख के आसपास शादी कर सकते हैं। इन दोनों कलाकारों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसले किया है। खबर के मुताबिक ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने परिवारवालों से सलाह लेने के बाद दिल्ली में कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया है। इसके बाद ये लोग ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगें, जिसमें बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।

इन दोनों कलाकार का परिवार दिल्ली और लखनऊ में रहता है। इसलिए शादी के बाद ये दोनों अपनी शादी की तीन जगह रिसेप्शन पार्टी देंगे। वह पहले दिल्ली, इसके बाद लखनऊ और मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी करेंगे। खबर के मुताबिक दिल्ली के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल लखनऊ में 18 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी करेंगे। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी जिसमें इन दोनों के खास दोस्त बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।

बता दे कि अली और ऋचा दो फिल्में एक साथ कर चुके हैं, जिसमें फुकरे (2013) और फुकरे रिटर्न्स (2017) शामिल हैं।

Updated on:
21 Feb 2020 10:07 am
Published on:
21 Feb 2020 10:06 am
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है