
रणबीर कपूर इन दिनों दो वजहों से सुर्खियों में बने हुए है। एक वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'संजू' और दूसरी आलिया भट्ट को लेकर चल रही अफेयर की खबरें। इन दिनों आलिया और रणबीर के परिवार की बॉडिंग देखते ही बन रही है। लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर कोई न कोई पॉजिटिव इशारे मिल रहे हैं। कभी रणबीर की मां नीतू सिंह आलिया को इंस्टाग्राम पर हार्ट की इमोजी शेयर करती हैं तो कभी कुछ। अब इसी बीच रणबीर के परिवार के एक खास सदस्य ने आलिया को एक अनमोल तोहफा दिया है। बता दें कि शख्स कोई और नहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा है। रिद्धिमा ने आलिया को एक खूबसूरत ब्रेसलेट गिफ्ट किया है जिसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे।
आलिया ने शेयर की ब्रेसलेट की फोटो:
बीटउन ही नहीं बल्कि कपूर परिवार में भी आलिया को लेकर काफी चर्चा चल रही हैं। इसी बीच रणबीर की बहन रिद्धिमा और आलिया के बीच खूब जम रही है। खबरों की माने तो नीतू की तरह ही आलिया ने रिद्धिमा भी काफी पसंद करती हैं। उन्होंने एक खास तोहफा देकर इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है। बता दें कि रिद्धिमा ने आलिया को एक खूबसूरत ब्रेसलेट गिफ्ट किया है जिसकी तस्वीर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
इतनी कीमत का है ब्रेसलेट:
बता दें कि रिद्धिमा कपूर से मिले इस खूबसूरत गोल्ड ब्रेसलेट के सेंटर में एक पन्ना स्टोन भी लगा हुआ है। वहीं इसके चारों ओर छोटे-छोटे डायमंड हैं। इसे आॅर्डर पर बनावाया गया है। अब आप इसकी कीमत का अंदाजा लगा सकते है कि ये कितना महंगा होगा। आइए हम आपको बताते हैं इस ब्रेसलेट की कीमत। सूत्रों की माने तो इसकी असली कीमत 27,810 रुपये बताई जा रही है। आपको बता दें कि रिद्धिमा खुद एक ज्वेलरी डिजाइन हैं और उन्होंने आलिया के लिए इसे खुद डिजाइन किया है।
रणबीर ने कही ये बात:
हाल ही में एक मैगजीन के दिए इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कहा था- 'यह अभी नया है और वह इसमें थोड़ी परिपक्वता चाहते हैं।' उनकी इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किसको और किस बात को लेकर बात कर रहे हैं।