बॉलीवुड

मुश्किल दिनों में Neetu Kapoor का सहारा बने Riddhima और Ranbir Kapoor, तस्वीर में लिखा- ‘हम आपके पिल्लर हैं’

रिद्धिमा कपूर ( Riddhima Kapoor Instagram ) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीरें मां नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) के लिखा स्पेशन मैसेज
2 min read
May 08, 2020
Riddhima Kapoor Shared Photo With Special Message
Riddhima Kapoor Shared Photo With Special Message

नई दिल्ली। ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) की अचानक से हुई मौत ने सबको हैरान कर दिया था। 30 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ये वक्त कपूर परिवार के लिए बेहद दुखों से भरा हुआ है। लेकिन सबसे ज्यादा नीतू कपूर ( Neetu Kapoor ) के लिए ये बड़ा ही दुख का समय है। पति ऋषि कपूर के इस तरह चले जाने से नीतू को पूरी तरह से तोड़ दिया था। यह देखते हुए इन दिनों उनके दोनों बच्चें उनको संभालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

बेशक इस समय नीतू के गम का अंदाज़ा कोई नहीं लगा सकता है। लेकिन उनके बच्चें रिद्धिमा कपूर ( Daughter Riddhima Kapoor ) और रणबीर कपूर ( Son Ranbir Kapoor ) इन दिनों मां का पूरा ध्यान रख रहे हैं। कुछ समय पहले रिद्धिमा ने एक बड़ी ही खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया है। फोटो में नीतू संग उनके दोनों बच्चें उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा है कि वो उनकी सपोर्ट। उन्होंने पिता ऋषि कपूर संग भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस तस्वीर में उनकी बेटी समारा साहनी ( Riddhima Kapoor Daughter Samara Kapoor ) भी दिखाई दी हैं। बता दें रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो पिता और परिवार संग थ्रोबैक तस्वीरें ( Family Throwback Photos ) पोस्ट करती रहती हैं।

बता दें जिस दिन ऋषि कपूर का देहांत हुआ। उस समय रिद्धिमा दिल्ली में मौजूद भी थी। लॉकडाउन की वजह से वह मुंबई नहीं जा पाई थी। वहीं ऋषि कपूर एक कैंसर मरीज़ से तो ऐसे में उनके पार्थिव शरीर को ज्यादा समय तक नहीं रखा जा सकता था। उन्होंने वीडियो कॉल (Video Call ) के माध्यम से पिता के अंतिम दर्शन किए। अगले ही दिन वो सड़के रास्ते दो दिन का सफर तय कर मुंबई के लिए निकली। पिता के अस्थि विर्सजन पर रिद्धिमा मां नीतू और भाई रणबीर संग बाणगंगा घाट पर दिखाई दी थीं।

Published on:
08 May 2020 02:35 pm