बॉलीवुड

“उन्हें इस तरह देखना दिल दहला देने वाला है…”, अभिनेता शरद कपूर की खराब हालत पर रिद्धिमा पंडित का छलका दर्द

Ridhima Pandit Post: एक्टर शरद कपूर की खराब सेहत और पालतू कुत्तों से बिछड़ने पर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने चिंता जताई है। उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे शरद ने उनका बर्थडे याद रखकर उन्हें कॉल किया था।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 11:40 AM IST
Ridhima Pandit emotional On Sharad Kapoor health and her 4 pet dog relocated to animal welfare center
रिद्धिमा पंडित ने शरद कपूर की सेहत पर जताई चिंता (Photo Source- Instagram/@ridhimapandit)

Ridhima Pandit React On Sharad Kapoor health issue: टेलीविजन जगत में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली फेमस अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता शरद कपूर (Sharad Kapoor) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी पर्सनल मुश्किलों और शारीरिक दिक्कतों के चलते अपने चार पालतू कुत्तों (Pets) को एक एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजने के दौरान काफी भावुक नजर आ रहे थे। शरद की इस स्थिति को देखकर जहां तमाम फैंस और करीबी दुखी हैं, वहीं रिद्धिमा पंडित ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और उनके साथ जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया।

रिद्धिमा पंडित ने एक्टर शरद कपूर को लेकर किया खुलासा

मुंबई स्थित 'बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट' की फाउंडर और शरद की दोस्त हेमा चौधरी ने सोशल मीडिया पर वह वीडियो शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि शरद कपूर को इन दिनों कुछ फिजिकल प्रॉब्लम्स और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ रही हैं। घर में न्यूबॉर्न बेबी और पत्नी के होने तथा सही देखभाल न मिल पाने की वजह से उनके चारों कुत्तों को अस्थायी रूप से YODA मुंबई के एनिमल वेलफेयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इसी पर रिद्धिमा पंडित ने पोस्ट शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है।

रिद्धिमा पंडित ने किया पोस्ट

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रिद्धिमा पंडित ने अपने बचपन के दिनों की एक खूबसूरत याद शेयर की। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली। जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह एक फैन के तौर पर उन्होंने शरद से मुलाकात की थी। रिद्धिमा ने लिखा, "उन्हें इस तरह देखना सच में दिल दहला देने वाला है। बचपन में मुझे याद है कि मैं उनके पास ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़ी थी और उनसे कहा था कि कल मेरा बर्थडे है, क्या आप मुझे कॉल करके विश करेंगे? उन्होंने हां कहा था। किसने सोचा था कि वह उस बात को याद रखेंगे और कॉल करेंगे, लेकिन उन्होंने किया। उन्होंने अगले दिन मुझे फोन करके बर्थडे विश किया था।"

स्वास्थ्य लाभ और पेट्स के साथ जल्द वापसी की उम्मीद

रिद्धिमा पंडित ने अपनी इस पोस्ट के जरिए शरद कपूर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए गहरी प्रार्थना की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अभिनेता जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे और अपनी सेहत में सुधार के बाद अपने उन प्यारे पालतू कुत्तों से दोबारा मिल सकेंगे, जिन्हें फिलहाल मजबूरी में दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा है।

एक्टर शरद कपूर के इस मुश्किल दौर में टीवी इंडस्ट्री के कई अन्य कलाकार और फैंस भी उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि मुश्किल समय में अपनों का साथ और पुरानी यादें कितनी राहत देती हैं।

Updated on:
13 Nov 2026, 11:40 AM IST
Published on: