बॉलीवुड

जब मंदाकिनी के कारण कपूर खानदान में पड़ गई थी दरार, आपस में ही भिड़ गए थे बाप-बेटे

80 के दशक की एक्ट्रेस मंदाकिनी ने जहां अपनी बोल्ड और दिलकश अदाओं से लोगों की नींदे उड़ा दी थीं। अपनी रंगत के जादू से सभी को अपनी दीवाना बना लिया था। वहीं, मंदाकनी की वजह से कपूर खानदान में दरार पड़ गई थी। बाप-बेटे आपस में ही भिड़ गए थे।

2 min read
Rift in relationship between Raj Kapoor Rajiv Kapoor due to Mandakini
Raj Kapoor and Rajiv Kapoor with Mandakini

नई दिल्ली: फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' फेम खूबसूरत अदाकारा मंदाकिनी (Mandakini) तो आपको याद हो होगी। 80 के दशक की एक्ट्रेस मंदाकिनी ने जहां अपनी बोल्ड और दिलकश अदाओं से लोगों की नींदे उड़ा दी थीं। अपनी रंगत के जादू से सभी को अपनी दीवाना बना लिया था। वहीं, मंदाकनी की वजह से कपूर खानदान में दरार पड़ गई थी। राज कूपर (Raj Kapoor) और उनके बेटे राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) आपस में ऐसे भिड़ गए थे कि राजीव ने कभी अपने पिता से बात नहीं की। आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में।

मंदाकिनी की ऊंचाईयों पर पहुंच गई
दरअसल राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में मुस्लिम एक्ट्रेस यास्मीन उर्फ मंदाकिनी (Yasmin aka Mandakini) और राजीव कपूर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में मंदाकिनी ने कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए और वो लाइमलाइट में आ गईं। इस फिल्म के बाद जहां मंदाकिनी का करियर तो ऊंचाईयों पर पहुंच गया। वहीं, राजीव कपूर को इस फिल्म से पहचान तो मिली, लेकिन राजीव कपूर कामयाबी की सीढ़ियां नहीं चढ़ सके, मंदाकिनी जैसा वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसी बात को लेकर राजीव कपूर की अपने ही पिता से अनबन भी हो गई थी। दरअसल राज कपूर को अपनी फिल्म में एंग्लो इंडियन दिखने वाली लड़की की जरूरत है। मंदाकिनी इसके लिए उन्हें परफेक्ट लगी थीं। इस फिल्म में राज कपूर अपने बेटे राजीव कपूर को री-लॉन्च कर रहे थे, लेकिन फिल्म सक्सेस का सारा क्रेडिट मंदाकिनी को चला गया।

दोनों के बीच आजीवन तनाव रहा

राजीव कपूर को फिल्म हिट होने के बाद भी फायदा नहीं हुआ और डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में लेने से कतराने लगे। जिसके बाद राज कपूर और राजीव कपूर के रिश्ते में ऐसी दरार आई, जो कभी भर नहीं पाई। ‘एशियानेट न्यूज’ के मुताबिक राजीव कपूर अपने पिता को खुद पर केंद्रित फिल्म बनवाना चाहते थे, लेकिन राज ने जब ऐसा नहीं किया तो राजीव बेहद गुस्सा हो गए।

राजीव का अपने पिता राज कपूर के साथ आजीवन तनाव रहा। इतना कि राजीव ने घर छोड़ दिया और अलग रहने लगे थे। इसके राजीव अपने पिता राज के अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हुए थे। इस फिल्म के बाद जहां बाप बेटे अलग हो गए। वहीं, इस फिल्म से सफलता पाने वाली मंदाकनी ने तेजी से शोहरत और सफलता की बुलंदियां छूईं।

हालांकि वो जितनी तेजी से फलक तक पहुंची, उतनी ही तेजी से नीचे भी आ गईं और फिर अचानक जैसे कहीं गायब हो गईं। मंदाकिनी ने अपने करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिसमें उन्हें दोबारा वो सफलता नहीं मिली।

Updated on:
16 Dec 2021 03:25 pm
Published on:
16 Dec 2021 03:13 pm