नई दिल्ली: बॉलीवुड की मल्टीस्टार फिल्म कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham) आज भी लोगों को उतनी ही पसंद है, जितनी की पहले हुआ करती थी। अभी हाल ही में अपने डायलॉग्स, गाने और किरदारों के लिए जानी जाने वाली फिल्म K3G को 20 साल पूरे हुए हैं। धर्मा प्रोडक्शन के साथ ही सेलेब्स भी इस फिल्म के 2 दशक पूर होने की खुशी में तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।