बॉलीवुड

क्या 40 दिन पहले ही ऋषि कपूर को हो गया था आभास ? दिए थे संकेत

उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिससे पता चलता है कि वे चिंतित थे।

less than 1 minute read
May 01, 2020
Rishi kapoor

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। उनके देहांत से पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस सकते में हैं, लेकिन उन्हें एक माह पहले ही अंदाजा हो गया था कि कुछ गलत होने वाला है। उन्होंने इस बात के संकेत भी दिए थे। वे एक जिंदादिल अभिनेता थे, जो अपने ट्वीट और बयानों से लोगों को हंसाते रहते थे। लेकिन 20 मार्च को उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिससे पता चलता है कि वे चिंतित थे।

बता दें कि ऋषि कपूर को वर्ष 2018 में कैंसर हो गया था। बीमारी का पता चलने के बाद वे न्यूयॉर्क इलाज कराने गए थे। वहां एक वर्ष उनका इलाल चला। वर्ष 2019 में वे भारत वापस आए। करीब 2 महीने पहले भी दिल्ली में उनकी तबियत बिगड़ गई थी।

लॉकडाउन के दौरान भी वे सही नजर आ रहे थे। पीएम मोदी के आह्वान पर उन्होंने कोरोना वॉरियर्स के लिए थाली भी बजाई थी। इसी बीच 20 मार्च को उन्होंने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने सिंगर कनिका कपूर की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'आज कल कुछ 'कपूर' लोगों पर टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे कपूरों की। कोई गलत काम ना हो कभी। जय माता दी।' उनका यह ट्वीट काफी वायरल हुआ था।

Published on:
01 May 2020 10:20 am
Also Read
View All