67 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर का देहांत हो गया था। अभिनेता पीछे अपने पीछे कई करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए। जानिए उसके बारें।
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम और चेहरा थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर कई सालों तक दर्शकों का दिल जीता। बेशक आज ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और इंडस्ट्री के लिए दिया गया उनका योगदान आज भी लोगों को याद है। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ऋषि कपूर खानदानी रईस थे। उनका पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा था। ऐसे में ऋषि कपूर के पास धन-दौलत से लेकर प्रॉपर्टी की कोई कमी नहीं थे। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का देहांत हो गया था। ऋषि कपूर और नीतू के दो बच्चे हैं। बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर। ऐसे में जानते हैं कि अभिनेता अपने पीछे अपने बच्चों और बीवी के लिए क्या कुछ छोड़ गए हैं।
ऋषि कपूर ने की कई सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के फिल्मी करियर पर ध्यान दें तो उन्होंने लगभग 92 फिल्में की हैं। जिनमें से उनकी 36 फिल्में सुपरहिट रहीं। वैसे तो ऋषि कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से की थी। लेकिन फिल्म 'बॉबी' में पहली बार युवा रूप में बड़े पर्दे पर दिखाई दिए। फिल्म 'बॉबी' सुपरहिट होने के बाद ऋषि कपूर ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
300 करोड़ के मालिक थे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर की वार्षिक आय 20 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा ऋषि कपूर के पास उनकी कई प्रोपर्टी भीं हैं। साथ ही उनके पास कई लग्जरी कार्स भी हैं। अनुमान लगाया जाए तो वे 100 करोड़ की हैं। अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से पहले उनकी कुल संपत्ति लगभग 300 करोड़ रुपए है।
विज्ञापनों से होती थी ऋषि कपूर की कमाई
वैसे आपको बता दें ऋषि कपूर फिल्मों के साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। साथ ही उन्होंने अलग बिजनेस भी थे। जहां से उन्हें कमाई होती थी। साथ ही ऋषि कपूर कई विज्ञापन भी करती थी। जहां से उनको कमाई होती थी। वे हितेश भाटिया की 'शर्माजी नमकीन' नामक एक परियोजना से भी जुड़े थे।
यह भी पढ़ें- Rishi Kapoor Death: एक युग का हुआ अंत, बतौर चाइडल आर्टिस्ट शुरू किया था फिल्मी सफ़र
ऋषि कपूर ने 2008 से 2020 तक की थी कई फिल्में
ऋषि कपूर ने लंबे समय बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। उन्होंने 2008 से 2020 के बीच करीबन 25 फिल्म की। जिसमें कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। जिसमें 'लव आज कल', 'अग्निपथ', राजमा-चावल और 'शुद्ध देसी रोमांस' जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। ऋषि कपूर ने अभिनेता अमिताभ बच्चन संग फिल्म '102 नॉट आउट' की थी। जिसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
रणबीर कपूर की शादी देखना चाहते थे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। काफी लंबे समय से दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ रही हैं। वहीं ऋषि कपूर भी चाहते थे कि रणबीर शादी कर लें। लेकिन उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो पाई।