बॉलीवुड

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई रणवीर-आलिया की फिल्म, कमाई हुई सिर्फ इतनी

RARKPK Box Office Collection Day 4: रणवीर-आलिया की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है जो ठीक-ठाक कमाई कर रही है आईये जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है…
less than 1 minute read
Aug 01, 2023
add_a_heading.jpg
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने चौथे दिन किया इतना सा कलेक्शन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani BO Collection Day 4: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रोमांटिक जोडी को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ भी उमड रही है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने कई करोड़ रुपए अपने कलेक्शन में जुटा लिए। चलिए यहां जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने मंडे यानी रिलीज के चौथे दिन कितने का कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने चौथे दिन 7.50 करोड़ की कमाई की है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले तीन दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में 45.90 करोड़ का कलेक्शन किया। गौरतलब है कि पहले दिन फिल्म ने 11.10 करोड़ की कमाई की थी जो कि ओपनिंग डे के लिए अच्छी रकम थी।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। जबकि फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन शहरों में करते हुए लीड स्टार्स को देखा गया था। वहीं फिल्म के हिट गाने फैंस का ध्यान खींचते हुए दिखे थे, लेकिन फिल्म अपने बजट की रकम, जो कि 160 करोड़ है इतना कमा पाती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

Published on:
01 Aug 2023 08:09 am
Also Read
View All
शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में दीपिका पादुकोण ने बयां किया दर्द, दूसरे बच्चे के आने से पहले शेयर किया खास अपडेट

MeToo विवाद के बाद गुमनामी में जी रहे हैं TV के ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ, दोस्त बोले- ‘अब किसी से मिलना नहीं चाहते’

200 करोड़ की ‘Dhamaal 4’ ने पहले दिन कमाए 13.75 करोड़, नहीं तोड़ सकी ‘वेलकम टू द जंगल’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड