बॉलीवुड

Saaiyara को मिलेगी कड़ी चुनौती! Ek Deewane Ki Deewaniyat का टीजर देख फैंस बोले – ये तो मस्ट वॉच है

Teaser Out Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का टीजर आते ही छा गया है। टीजर में प्यार, धोखा और दिल टूटने की कहानी की झलक ने फैंस को दीवाना बना दिया...
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2025, 4:53 PM IST
Saaiyara को मिलेगी कड़ी चुनौती! Ek Deewane Ki Deewaniyat का टीजर देख फैंस बोले - ये तो मस्ट वॉच है
एक दीवाने की दीवानियत( फोटो सोर्स: X)

Ek Deewane Ki Deewaniyat : 'सनम तेरी कसम' से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर हर्षवर्धन राणे जल्द ही फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है और इसे देखकर दर्शकों को 'सैयारा' और 'रांझणा' जैसी कई फिल्मों की याद आ रही है।
बता दें कि 'एक दीवाने की दीवानियत' एक लव स्टोरी है, जिसमें प्यार के साथ नफरत और धोखे का भी दर्द दिखाया गया है। टीजर की शुरुआत एक शायरी से होती है, 'तेरे लिए मेरा प्यार तेरा भी मोहताज नहीं, ये मरते दम तक रहेगा, सिर्फ आज नहीं।'

Ek Deewane Ki Deewaniyat का टीजर देख फैंस का रिएक्शन

टीजर में हर्षवर्धन और सोनम दो ऐसे प्रेमियों के रूप में दिख रहे हैं, जो शादी करने वाले होते हैं, लेकिन बाद में एक दूसरे से नफरत करने लगते हैं। हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'अब देखेगा जमाना प्यार, दर्द और नफरत, अब देखेगा जमाना एक दीवाने की दीवानियत। टीजर रिलीज हो गया है।
एक दीवाने की दीवानियत इस दीपावली 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।' फैंस भी फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद से ही अपनी एक्साइटमेंट को नहीं रोक पाए। एक यूजर ने लिखा, ' ये बहुत ही शानदार लग है। तो वहां दूसरे ने लिखा, ये तो मस्ट वॉच है है, भाई ।

'सैयारा' को टक्कर देने को तैयार एक दीवाने की दीवानियत

फिल्ममेकिंग अंशुल गर्ग ने किया है और इसे मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखा है। हांलाकि 'सैयारा' जैसे गानों की दीवानगी को टक्कर देने को तैयार है 'एक दीवाने की दीवानियत'। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि टीजर में प्यार, दर्द और धोखे की कहानी की झलक दिखती है, जिससे दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब देखना ये है कि ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर कितनी छाप छोड़ पाती है।

Updated on:
22 Aug 2025, 4:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई