बॉलीवुड

‘सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन का प्रोमो जारी, नवाजुद्दीन का ऐसा लुक देख फैंस हुए हैरान, किए ऐसे कमेंट्स..

नए प्रोमो में सीजन 2 की स्टारकास्ट दिखाई गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2019, 4:05 PM IST
sacred games
sacred games

Netflix की मशहूर भारतीय वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन का प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस सीजन में अभिनेता रणवीर शौरी और अभिनेत्री कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगी। इस वेब सीरीज का प्रोमो जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नए प्रोमो में सीजन 2 की स्टारकास्ट दिखाई गई है। इसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी के साथ रणवीर शौरी और कल्कि कोचलिन नजर आते हैं।

इस प्रोमो को साझा करते हुए लिखा गया है, 'मिले खिलाड़ियों से'। साथ ही लिखा है, 'इस खेल का बाप कौन'। बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज किया जाएगा। हालांकि प्रोमो के साथ इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। 'सेक्रेड गेम्स' का पहला सीजन वर्ष 2018 में आया था। पहले सीजन को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाणी ने मिलकर निर्देशित किया था। यह सीरीज विक्रम चंद्रा के उपन्यास 'सेक्रेड गेम्स' पर आधारित है।

बता दें कि ये नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल क्राइम सीरीज है। सीरीज में सैफ मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर सरताज सिंह, नवाजुद्दीन ने गणेश गायतोंडे और पंकज ने गुरुजी की भूमिकाएं निभाई हैं। प्रोमो जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। कई यूजर्स ने ल‍िखा है अब बस इंतजार नहीं हो रहा। एक अन्य यूजर ने ल‍िखा है आला रे आला...गायतोंडे आ गया।

Updated on:
6 May 2019, 4:05 PM IST
Published on: