बॉलीवुड

रामायण के सेट पर अचानक रो पड़ी थी माता सीता बनीं साई पल्लवी, बताया बड़ा कारण

Sai Pallavi on Ramayana: फिल्म 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री साई पल्लवी ने शूटिंग सेट का एक भावुक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक सीन के बाद डायलेक्ट कोच ने उनके पैर छूए थे।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 7:35 AM IST
Sai Pallavi recall Ramayana Set she cry after dialect coach touched her feet
साई पल्लवी ने फिल्म रामायण के सेट का सुनाया किस्सा (Photo Source- Twitter/@shee_bolly)

Sai Pallavi recall Ramayana Set Moment: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। कई स्टार्स ऐसे है जो फिल्म की आलोचना कर रहे हैं वहीं, कई इस फिल्म को वर्षां तक याद रखने वाली महागाथा बता रहे हैं। वहीं, 'माता सीता' का पवित्र किरदार निभा रहीं अभिनेत्री साई पल्लवी (Sai Pallavi) इन दिनों अपने एक बेहद भावुक अनुभव को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने रामायण के सेट का एक भावुक पल फैंस के साथ। शेयर किया है। जिसने अंदर से झकझोर कर रख दिया था। वह अचानक सेट पर रोने लगी थीं। ऐसा क्यों हुआ उन्होंने इसका कारण भी बताया।

साई पल्लवी ने रामायण के सेट का एक किस्सा किया शेयर

साई पल्लवी ने कंटेंट क्रिएटर पल्लवी राज संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शूटिंग के उस पल को याद किया जब वह सेट पर काफी भावुक हो गई थीं। उन्होंने बताया, "जब मैं थोड़ी ओवरव्हेल्म हुई, वह हुई जब मेरी डायलेक्ट कोच ने एक सीन के बाद सच में मेरे पैर छुए, और मैं हैरान रह गई। उन्होंने मुझे फोन कॉल करते, तैयार होते और यह सब करते हुए देखा था। वह जानती हैं कि मैं साईं पल्लवी हूं, लेकिन कभी-कभी जब आप कोई ऐसा कैरेक्टर निभाते हैं जिसकी आप हर दिन पूजा करते हैं, और जब कोई उसे अपनाता है, तो आपको इस बात की परवाह नहीं होती कि वह कोई एक्टर है या कोई आम इंसान। आपको बस वह प्यार और जुड़ाव चाहिए।"

साई पल्लवी ने आगे कहा कि उस पल ने उन्हें इस बात का अहसास कराया कि माता सीता का यह किरदार लोगों के दिलों से कितनी गहराई से जुड़ा हुआ है। कोच के ऐसा करने पर वह तुरंत रो पड़ीं और उनसे कहा, "तुम कर क्या रही हो?" इतना प्यार पाकर वह खुद को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखें छलक आईं।

सीता मां के किरदार पर बोलीं अभिनेत्री

इससे पहले, अभिनेता रवि दुबे और रणबीर कपूर के साथ मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शिरकत करने के दौरान भी साई पल्लवी ने इस किरदार को लेकर अपने गहरे आध्यात्मिक और मानसिक जुड़ाव पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि इस बार वह अपनी तरफ से कोई ज्यादा दिमागी कसरत या रणनीति नहीं रखना चाहती थीं।

उन्होंने कहा था, "हर बार जब मैं कोई कैरेक्टर निभाती हूं, तो सोचती हूँ कि मैं उस कैरेक्टर को क्या दे सकती हूँ, लेकिन यह पहली बार था जब मैंने सोचा, 'सीता मां जैसा रोल करके मुझे क्या ज्ञान मिलेगा?' इसलिए, मैं इस प्रोसेस को पूरी तरह ट्रांसपेरेंट रखना चाहती थी। मैंने सीता मां से प्रार्थना की और आगे बढ़ गई।"

बता दें, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। नमित मल्होत्रा और यश के प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर एक नया इतिहास रच दिया है।

Updated on:
13 Nov 2026, 7:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
जो मर्द है वो बेटा ही पैदा करेगा- जब नसीरूद्दीन शाह के दिमाग में बैठी थी यह बात, बेटी हुई तो बड़े नाखुश थे

‘सीरियल किसर’ की इमेज के लिए इमरान हाशमी ने डायरेक्टर को ठहराया जिम्मेदार, बोले- ’20 साल से भुगत रहा हूं नतीजे’

900 करोड़ रुपये कमा चुकी ‘रामायण’ के लिए खतरे की घंटी? 20 नवंबर को रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म, होगी कांटे की टक्कर!

करीना कपूर के समर्थन में उतरा हिंदू संगठन, कुरान की आयत वाले पेंडेंट पर विवाद के बीच कहा- माफी मांगने की जरूरत नहीं

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का मंगेतर समरीन कौर संग कितना है उम्र का फासला? दोनों की सगाई ने बटोरी सुर्खियां