बॉलीवुड

सारा की बढ़ती पॅापुलेरिटी से घबराए पापा सैफ अली खान, बेटी को कहा- एक्टिंग पर ध्यान दें, न की स्टार बनने पर

सैफ अली खान ( saif ali khan ) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाल कप्तान' ( laal kaptaan ) को लेकर सुर्खियों में हैं।
2 min read
Oct 17, 2019
सारा की बढ़ती पॅापुलेरिटी से घबराए पापा सैफ अली खान, बेटी को कहा- एक्टिंग पर ध्यान दें, न की स्टार बनने पर
सारा की बढ़ती पॅापुलेरिटी से घबराए पापा सैफ अली खान, बेटी को कहा- एक्टिंग पर ध्यान दें, न की स्टार बनने पर

बॅालीवुड अभिनेता सैफ अली खान ( saif ali khan ) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाल कप्तान' ( laal kaptaan ) को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों स्टार इस मूवी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने अपनी बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान को लेकर बात की और उन्हें एक सलाह दी।

सैफ को लोकप्रियता नहीं पसंद

इंटरव्यू के दौरान सैफ से पूछा गया कि बेटी सारा को उन्होंने कॅरियर के लिए क्या नसीहत दी है। इसपर सैफ ने कहा, 'मैं हमेशा उन्हें स्टार बनने पर नहीं बल्कि अभिनय पर ध्यान केन्द्रित करने और अपनी वास्तविकता को बनाए रखने की सलाह देता हूं।'

सैफ ने आगे कहा कि उन्हें मशहूर होना पसंद नहीं है और वह प्रसिद्धि को कार्यो को करने में आने वाली बाधा के रूप में देखते हैं।उन्हें लोकप्रियता परेशान कर देने वाली लगती है क्योंकि यह उन्हें शहर में घूमने और अपनी मनपसंद चीज को करने से रोकता है।

'लाल कप्तान' से सैफ का असली टैलेंट बाहर आएगा

गौरतलब है कि सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल कप्तान (Laal Kaptaan)' के बारे में बात करते हुए कुछ दिन पहले ही मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील लुल्ला ने कहा था कि फिल्म की कहानी काफी मनोरंजक है, साथ ही इसमें ड्रैमेटिक कैरेक्टर्स भी शामिल हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट से सैफ अली खान अपने छिपे टैलेंट को सबके सामने ला पाएंगे। बता दें इस मूवी को नवदीप सिंह ने डायरेक्ट किया है। यह कल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Updated on:
17 Oct 2019 02:11 pm
Published on:
17 Oct 2019 02:11 pm