बॉलीवुड

तलाक के सालों बाद जब Saif Ali Khan ने बताई थी Amrita Singh से अलग होने की वजह, बेटी Sara Ali Khan और बेटे इब्राहिम अली से जुड़ा है मामला

सारा अली खान (Sara Ali Khan) अक्सर ही अपने माता-पिता के तलाक को लेकर बात करते रहती हैं. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) ने साल 1991 में शादी की थी, लेकिन साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया था, जिसका कारण सैफ अली खान ने अपने बच्चों का भविष्य बताया था.
2 min read
• •
Mar 23, 2022
saif_ali_khan_amrita_singh_divorce.jpg
तलाक के सालों बाद जब Saif Ali Khan ने बताई थी Amrita Singh से अलग होने की वजह

पटौदी खानदार के चिराग और बॉलीवुड के छोटे नवाब कहे जाने वाले एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने परिवार और समाज से बगावत कर साल 1991 में अपने दौर की खूबसूरत मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ निकाह किया था. बताया जाता है कि जब दोनों पहली बार मिले और शादी की थी उस समय अमृता सिंह इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हुआ करती थीं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था. वहीं सैफ अली खान को कोई जानता भी नहीं था.

मतलब उन्होंने तब तक इंडस्ट्री में आए नहीं थे बस अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे. इतना ही नहीं दोनों की बीच उम्र का भी काफी गैप था, जो करीबन 12 साल का था. अमृता सिंह सैफ अली खान से 12 साल बड़ी थीं, लेकिन प्यार में उम्र और समाज नहीं देखा जाता, जो उन दोनों ने भी किया. दोनों बिना किसी भी बात की परवाह किए एक दूसरे के हो गए. सब कुछ काफी अच्छे से चल रहा था. अमृता सिंह ने दो प्यारे बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को भी जन्म दिया, लेकिन अचानक शादी के 13 साल बाद साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया.

इस खबर से सभी हैरान थी. इसी बारे सारा अली खान (Sara Ali Khan) कई बार बात कर चुकी हैं, लेकिन अपने एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने इस बारे में बात की थी. जब इंटरव्यू में सैफ अली खान से पूछा गया कि 'आप तलाक के मुश्किल दौर से गुज़र चुके थे. आपने इस बारे में बच्चों को कैसे बताया. आपके दिमाग में क्या ये एक बोझ था?' इसका जवाब देते हुए सैफ अली ने बताया था कि 'वाकई, ये सबसे भयानक चीज है. आज भी मुझे लगता है कि काश सब अलग होता. ये किसी भी हाल में ठीक नहीं था. मेरे लिए अमृता से अलग होने का फैसला मुश्किल था'.

सैफ अली खान ने आगे बताया था कि 'उस रिश्ते में मैंने शांति तलाशने की काफी कोशिश की थी. शादी के वक्त मैं केवल 20 साल का था. मैंने कभी अमृता से अलग होने के बारे में नहीं सोचा था. माता-पिता होना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है. ये ठीक नहीं है कि कोई बच्चा घर के सुख से अछूता रह जाए. ये आसान नहीं था. मगर आपको कई बार घर की शांति के लिए इस तरह के फैसले करने होते हैं. मैं सारा और इब्राहिम के लिए अच्छा घर चाहता था. इसी वजह से मैंने तलाक का फैसला किया था'.

Published on:
23 Mar 2022 05:30 pm
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड