तीन साल पुराना है मसला
दरअसल, ये पूरा मामला 3 साल पुराना है, जब सलमान खान (Salman Khan) मुंबई की सड़कों पर साइकिल चला रहे थे, तब एक शख्स मोबाइल से उनका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, जिसके साथ सलमान औक उनके बॉडीगार्ड द्वारा अभद्र व्यवहार किया था ये बयाना शिकायत करने वाले अशोक पांडे नामक शख्स की ओर से कही गई है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका मोबाइल छीनकर उन्हें धमकाया गया, जिसके बाद एक टीवी चैनल में पत्रकार के तौर पर काम करने वाले अशोक पांडे ने अंधेरी के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी.