क्यूट और चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने करियर की शुरूआत साल 2012 फिल्म निर्माता करण जोहर (Karan Johar) की फिल्म 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' से की थी. ये आलिया की पहली फिल्म थी, जो हिट रही. फिल्म में आलिया के अभिनय और क्यूट अंदाज को बेहद पसंद किया गया. इसके बाद आलिया ने कई और फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनके कई अलग-अलग किरदार देखने को मिले, जिनको लोगों को बेहद प्यार मिला.