बॉलीवुड

सैफ अली खान ने इस किसिंग सीन को बताया अब तक का सबसे खराब किस

सैफ अली खान को बॉलीवुड का नबाव कहा जाता है। वे अक्सर अपने परिवार को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी उनका बेटा तैमूर चर्चा का विषय होता है तो कभी उनकी बेटी सारा अली खान उन्हें सुर्खियों में ले आती हैं। इस बार चर्चा की वजह खुद सैफ अली खान हैं। चर्चा का विषय है उनका सबसे खराब किसिंग सीन।

2 min read
saif ali khan and rani mukharji one of the brust kissing seen
सैफ अली खान ने इस किसिंग सीन को बताया अब तक का सबसे खराब किस

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी इन दिनों अपनी फिल्म बंटी और बबली को लेकर चर्चा में हैं। ये दोनों सेलेब्स अपने कास्ट समेत फिल्म के प्रमोशन में पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। इनके प्रमोशन के दौरान कई किस्सें निकलकर सामने आ रहें हैं। जिनमें से एक किस्सा यह भी है।

एक वीडियो के माध्यम से सैफ ने बताया कि रानी मुखर्जी के साथ उनका एक किसिंग सीन अब तक का सबसे बुरा अनुभव रहा है। दरअसल ये दोनों फिल्म हम तुम के बारे में बात कर रहे थे। इस फिल्म में रानी और सैफ एक लिप लॉक सीन करते नजर आए थे।

सैफ ने बताया कि इस सीन से पहले रानी बुरी तरह डरी हुईँ थी। जब सैफ सेट पर पहुंचे तो रानी ज्यादा प्रोटेक्टिव बनते हुए उनसे तरह तरह के सवाल कर रहीं थी। सैफ ने यहां तक बताया कि रानी ने उनसे चुपके के से कहा था कि वे मेकर्स से कह दें कि वे इस सीन को करने के लिए कम्फर्टेबल नहीं हैं।

लेकिन सैफ ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। उन्होनें कहा कि मेरे बॉस ने मुझे सीन करने के लिए कहा है इसीलिए मैं उन्हें मना नहीं कर सकता। इसके बाद रानी को जैसे तैसे इस सीन को फिल्माना पड़ा। इसके बाद सैफ ने इस सीन को सबसे बुरा अनुभव करार दिया।

बता दें कि हम तुम रानी और सैफ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के लिए सैफ अली खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। वहीं रानी मुखर्जी के अभिनय को तारीफ मिली थी।

बता दें कि ये रानी और सैफ की जोड़ी लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। वह बंटी बबली के सीक्वल में नजर आ रहें हैं। दोनों इस फिल्म में पति पत्नि के किरदार में हैं। बता दें कि बंटी और बबली के पहले पार्ट में रानी मुखर्जी के साथ अभिषेक बच्चन नजर आए थे।

किन्हीं कारणों की वजह से इस फिल्म में अभिषेक को नहीं लिया गया। जिसके बाद उनकी जगह सैफ अली खान को कास्ट किया गया है। इसके अलावा फिल्म में गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी औऱ शारवरी वाघ नजर आ रहीं है। ये दोनों जोड़ी फिल्म में एक दूसरे को टक्कर देती नजर आएगी।

Published on:
20 Nov 2021 02:16 pm