
जिस पार्टी में जाने से मना कर रहे थे सिद्धांत चतुर्वेदी, उसकी वजह से ही मिली थी गली बॉय, जाने पूरा मामला
टीवी के सबसे बड़े क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 13 में शानदार शुक्रवार के मौके पर फिल्म बंटी और बबली की टीम पहुंची थी। शो में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी , सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे।
इस दौरान हॉट सीट पर सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ बैठे और शो के होस्ट आमिताभ बच्चन ने क्विज के साथ साथ दोनों की जिंदगी से जुड़े सवाल भी किए। इस दौरान एक आम परिवार से आने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि कैसे उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। जानिए कैसे मिली सिद्धांत चतुर्वेदी को उनकी पहली फिल्म।
अमिताभ बच्चन ने शो में सिद्धांत चतुर्वेदी से सवाल किया कि वह कैसे बॉलीवुड में आए। इसका जवाब देते हुए सिद्धांत ने बताया कि उनका बचपन से ही एक्टर बनने का सपना था। जब वह सीए की पढ़ाई कर रहे थे तो उन्होंने अपने पिता से कहा कि वह एक्टिंग में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने पढ़ाई और इंटर्नशिप छोड़कर ऑडिशन देना शुरू किया लेकिन देखते ही देखते 5 साल बीत गए।
सिद्धांत को फिल्में तो नहीं मिली, लेकिन एक वेब सीरीज इनसाइड एज में काम करने का मौका मिला। बेवसीरीज रिलीज हुई और उसकी सक्सेस पार्टी थी। उस दौरान सिद्धांत कोलकाता अपने कजिन की शादी में गए थे। जब पार्टी के लिए कॉल आया तो उन्होंने मना कर दिया था लेकिन सिद्धांत के पिता ने कहा कि तुम्हे पार्टी में जाना चाहिए इस तरह की पार्टी में ही लोग मिलते हैं।
यह भी पढ़ें सोनू सूद को भाई क्यों बुलाती हैं ऐश्वर्या राय़
सिद्धांत के पिता ने तुरंत ही उनकी टिकट करवा दी और वह शादी के कपड़ो में ही पार्टी में शामिल हो गए। जिसके बाद उन्होंने पार्टी में जमकर डांस किया। इस दौरान सब की नजरे उन पर ही थीं। जोया अख्तर ने सिद्धांत को अपने पास बुलाया और ऑडिशन देने के लिए कहा। जिसके बाद वह सिलेक्ट हो गए और उन्हें गली बॉय में काम करने का मौका मिला।
फिल्म गली बॉय में सिद्धांत के साथ रणवीर सिंह और अलिया भट्ट भी नजर आए थे। फिल्म में एक रैपर की कहानी थी। जो स्लम एरिया से उठकर अपना नाम बनाता हैं। इसमें सिद्धांत ने रणवीर के गाइड का रोल निभाया था। जो उन्हें रैप करने में मदद करते हैं। इस किरदार में सिद्धांत की परफॉर्मेंस को रणवीर से ज्यादा तारीफ मिली थी।
Published on:
20 Nov 2021, 1:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.