बॉलीवुड

Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस को इस बात की है आशंका, आए दिन हो रहे हैं नए-नए खुलासे

Saif Ali Khan Attack Update: सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट है और तेजी से जांच कर रही है। इस केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। यहां जानिए ताजा अपडेट?
2 min read
• •
Jan 25, 2025
Saif Ali Khan Case Update
Saif Ali Khan Case Update

Saif Ali Khan Attack: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस इस केस की जांच तेजी से कर रही है। यही वजह है कि इस केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने अभिनेता के ब्लड सैंपल और कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है।

Saif-Ali-Khan-Case-Update-News

बांद्रा पुलिस ने दी अहम जानकारी

बांद्रा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शहजाद के साथ हमले में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि वारदात के वक्त कोई और था या नहीं इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस समय सैफ अली खान पर हमला हुआ था उस समय उन्होंने जो कपड़े पहने थे उन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा घटना वाली रात आरोपी मोहम्मद शहजाद ने जो कपड़े पहने थे उस पर भी खून के धब्बे मिले हैं। अधिकारी ने बताया, सैफ के ब्लड सैंपल और कपड़ों के साथ ही हमलावर के कपड़ों को भी फॉरेंसिक लैब में भेज दिया गया है ताकि हमलावर के कपड़े पर दिखाई दे रहे खून के धब्बे सैफ अली खान के ही हैं, यह साबित किया जा सके।

क्या है सैफ अली खान चाकू कांड मामला?

16 जनवरी को देर रात घर में घुसे हमलावर ने चाकू से हमला कर अभिनेता सैफ अली को घायल कर दिया था। इसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में सैफ की सर्जरी की गई थी। 21 जनवरी को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।

Saif-Ali-Khan-Case

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में शहजाद को 19 जनवरी को तड़के ठाणे से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस मामले में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए 35 टीमें गठित की गई थीं। बांद्रा कोर्ट ने आरोपी को पहले 24 जनवरी तक कस्टडी में भेजा था, जिसे बढ़ाकर 29 जनवरी तक कर दिया गया।

Updated on:
25 Jan 2025 07:46 pm
Published on:
25 Jan 2025 07:46 pm
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ ने उठाया बड़ा कदम, फिर से शुरू की मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ शूटिंग