बॉलीवुड

Saif Ali Khan पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामने आया असली नाम

Saif Ali Khan Attack: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार हमला करने वाला शख्स की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस ने उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसका असली नाम भी सामने आ गया है।

2 min read
Jan 19, 2025

Saif Ali Khan Attacker Name: 16 जनवरी को बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर उनके घर पर जानलेवा हमला हुआ था। उन पर हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर पकड़ा है।

हैरानी की बात ये है कि आरोपी फिल्मी स्टाइल में फरार होने की फिराक में था। इस आरोपी के नाम को लेकर भी कंफ्यूजन था। इस पर से भी पर्दा उठ गया है उसका असली नाम सामने आ गया है।

राज 2-3 बजे किया गिरफ्तार

सैफ अली खान केस में मुंबई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया। ये आरोपी छत्तीसगढ़ वाला आरोपी नहीं है, इसकी गिरफ्तारी कल रात 2-3 बजे हुई। इसे पकड़ने के लिए पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर करीब 100 अफसरों की टीम बनाई थी।

सैफ अली खान पर हमला करने वाले का नाम

आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। आरोपी का असली नाम मोहम्मद इलियास है। वो फिल्मी स्टाइल में अपना नाम छुपाने का प्रयास कर रहा था। यही नहीं वो जल्दी पकड़ा ना जाए इसलिए समय-समय पर कपड़े भी बदलता रहता।

पहले इस आरोपी ने अपना नाम विजय दास बताया। आरोपी एक बार में हाउस कीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। मुंबइ पुलिस आरोपी को आज बांद्रा कोर्ट में पेश करेगी।

कैसी है अब सैफ अली खान की तबीयत

वहीं बात करें सैफ अली खान की हेल्थ की वो धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं। इस घटना से करीना कपूर सदमे में हैं। वो फिलहाल अपनी बहन करिश्मा कपूर के घर में हैं। पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

सैफ अली खान को सोमवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। 

Also Read
View All

अगली खबर