बॉलीवुड

Saif Ali Khan अपनी पत्नी को नहीं बल्कि इस हसीना को मानते हैं हॉट

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बेस्ट जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनो साथ में काफी अच्छे भी लगते हैं । सैफीना के नाम से फेमस ये जोड़ी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। पार्टी हो या वेकेशन दोनो अक्सर साथ में ही रहते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2022, 11:18 AM IST
kareena_kapoor_1.jpg

बॉलीवुड के नवाब माने जाने वाले सैफ अली खान न सिर्फ एक लजवाब एक्टर हैं बल्कि एक मस्तमौला इंसान भी हैं। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान(Saif Ali Khan) ने इस बात का खुद से खुलासा किया था कि वह Kareena Kapoor Khan नहीं बल्कि इस हसीना को हॉट मानता हूं।

दरअसल सैफ अली खान और कैटरीना कैफ की फिल्म फैंटम रिलीज होने वाली थी। इसकी प्रमोशन के लिए दोनों झलक दिखलाजा सीजन 8 के सेट पर पहुंचे थे।इसी दौरान वहां पर करण जौहर और शाहिद कपूर जज की कुर्सी पर बैठे थे। करण जौहर ने भी सैफ अली खान से उनसे एक सवाल पूछ लिया कि उन्हें सबसे हॉट एक्ट्रेस कौन सी लगती हैं। इसके लिए उन्होंने ऑप्शन दिए - कैटरीना कैफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर

इस बात को सुनने के बाद सैफ अली खान ने कहा- '' वो काफी प्रोफेशनल हैं और उस हिसाब से वो कैटरीना कैफ को सबसे हॉट मानते हैं''। करण और बाकी कंटेस्टेंट्स वहां बैठे बैठे जोर से हंसने लगे। शाहिद की भी हंसी नहीं रुक रही थी। इस जवाब को सुनने के बाद करण कहते हैं कि क्या आप यह कहना चाहते हैं कि आपकी पत्नी करीना हाॅट नहीं हैं। इस बात पर सैफ ने कहा की मुझे कछ सुनाई नहीं दे रहा हैं। वहां बैठे सभी लोग उनकी इस बात को सुनकर हसने लगें।

Updated on:
10 Jan 2022, 11:18 AM IST
Published on: