बॉलीवुड

Saif Ali Khan की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपडेट, डिस्चार्ज से ठीक पहले डॉक्टरों की टीम ने लिया फैसला

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक और फैसला लिया है।
2 min read
Jan 20, 2025
Saif ali khan Discharge Updates
Saif ali khan Discharge Updates

Saif Ali Khan Discharge Date: सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक्टर को एक और दिन निगरानी में रखने का फैसला किया है। सैफ अली खान को आज, सोमवार को अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अभिनेता (Saif Ali Khan Discharge Date) को मंगलवार या बुधवार को छुट्टी दी जाएगी। लिहाजा अभिनेता सैफ अली खान अभी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती रहेंगे।

Saif-ali-khan-Discharge-Date

डॉक्टर की टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी थी जानकारी

मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर डॉक्टर की टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी। लीलावती अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने बताया कि जब अभिनेता को अस्पताल लाया गया था तब वह खून से लथपथ थे।

डॉक्टर नीरज ने बताया था, “जब सैफ अस्पताल आए थे तब मैं उन डॉक्टरों में शामिल था, जो उनसे सबसे पहले मिले थे। उनका पूरा शरीर खून से लथपथ था लेकिन वह शेर की तरह चल रहे थे, उनके साथ उनका बेटा भी था।”

उन्होंने आगे बताया था, “मुझे लगता है कि फिल्मों में हीरोगिरी करना अलग बात होती है और रियल लाइफ अलग होती है। घर में आपके ऊपर हमला हुआ तो उन्होंने एकदम सच्चे हीरो जैसा एक्ट किया।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर नीरज के साथ अभिनेता की सर्जरी करने वाले लीलावती के चीफ सर्जन डॉक्टर नीतिन डांगे, ट्रस्टी प्रशांत मेहता समेत पूरी टीम मौजूद रही।

सैफ की हालत में सुधार: डॉक्टर नीतिन डांगे

डॉक्टर नीतिन डांगे ने बताया था, “सैफ की हालत में सुधार है और उनकी तबियत ठीक है। वह काफी अच्छे से काम कर रहे हैं। उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ये बताने के साथ हमने उन्हें आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया है। उनके स्पाइन में इंजरी है, जो रिकवर हो रही है। हालांकि, इसमें इंफेक्शन का चांस रहता है, जिस वजह से उनसे मिलने आने वालों को रोका गया है ताकि इंफेक्शन का खतरा न रहे।”

उन्होंने आगे बताया था, “जल्द पूरी तरह से ठीक होने के लिए सैफ को आराम की जरूरत है। हमने उन्हें आराम की सलाह दी है। आज सैफ चले भी और इस दौरान उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई और न ही ज्यादा दर्द हुआ। वह ठीक हैं।”

Updated on:
20 Jan 2025 05:29 pm
Published on:
20 Jan 2025 05:29 pm
Also Read
View All
Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान

‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई हत्या’ बहन श्वेता ने फिर उठाए बंद कमरे को लेकर सवाल, बोलीं- उनके पास कोई सीक्रट था