सैफ अली खान पर हमला करने पर पुलिस ने भी बयान दिया है। पुलिस के अनुसार, "आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने सैफ अली खान पर चाकू से तब वार किया, जब एक्टर उसे रोक रहे थे और उससे उनका झगड़ा हो रहा था। इस दौरान चाकू का एक कट उनकी रीढ़ के पास लगा। चाकू का एक हिस्सा सैफ की रीढ़ के पास अंदर ही फंस गया। डॉक्टरों ने 5 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद चाकू का 2.5 इंच का यह टुकड़ा हिस्सा निकाल लिया। वहीं, सैफ को होश आ गया है। उन्हें डॉक्टर्स ने आराम करने के लिए कहा है। यही वजह है कि अब तक पुलिस एक्टर का बयान नहीं ले पाई है। खबर है कि मुंबई पुलिस सोमवार को इस मामले में एक्टर का बयान दर्ज करेगी। साथ ही आरोपी को वारदात की जगह पर ले जाकर क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार शाम को करीना कपूर खान का बयान लिया था। करीना ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि चोर उनके घर से कुछ भी नहीं चुरा पाया, लेकिन वह काफी आक्रामक था।