बॉलीवुड

Omkara: Aamir Khan की छोड़ी फिल्म ने चमका दी थी सैफ अली खान की किस्मत, डूबते करियर को बना दिया स्टार

15 Years of Omkara: विशाल भारद्वाज के द्वारा बनाई गई फिल्म ओमकारा के आज 15 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में पहले लंगड़ा त्यागी का किरदार आमिर खान निभाने वाले थे। जानिए ओमकारा से जुड़ी दिलचस्प बातें....
2 min read
Aug 02, 2021
saif ali khan film Omkara
saif ali khan film Omkara

नई दिल्ली। सैफ अली खान आज के समय में बॉलीवुड के सफल एक्टर में से एक है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके हाथ एक भी फिल्म ना लगने से उनका करियर डूबने की कगार पर था। तब उनकी झोली में आई विवेक ओबरॉय और अजय देवगन की फिल्म ओमकारा जिसके आज 15 साल हो गए हैं। ओमकारा ना केवल सैफ के लिए यादगार फिल्म साबित हुई बल्कि उस साल 2007 की यह सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि लंगड़ा त्यागी के रोल के लिए सैफ अली खान डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थे।

एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया था कि लंगड़ा त्यागी का किरदार सबसे पहले आमिर खान को दिया गया था। लेकिन स्क्रिप्ट सुनने के बाद आमिर कुछ और चीजें जोड़ना चाहते थे। फिल्म के डायरेक्टर लंगड़ा त्यागी के किरदार से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहते थे। ऐसे में यह रोल आमिर के हाथ से निकलकर सैफ की झोली में आ गिरा।

विवेक ओबरॉय भी बनना चाहते थे लंगड़ा त्यागी

आमिर के विवेक आनंद ओबेरॉय भी फिल्म में लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाने जा रहे थे। जिसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था लेकिन इस रोल के लिए ज्यादा उम्र और ज्यादा परिपक्व चेहरे की जरुरत थी। इसलिए यह रोल सैफ अली खान को दिया गया।

एक साल तक रुकी थी शूटिंग

ओमकारा फिल्म बनने से पहले ही अधर पर लटकी रही। 'कुछ मतभेदों के चलते इस फिल्म की शूटिंग एक साल तक रुकी रह गई थी। इस फिल्म में लंगड़ा त्यागी के किरदार के लिए सैफ की एक्टींग को बेहद सराहा गया था। इस फिल्म की कहानी विलियम शेक्सपियर के ओथेलो से प्रेरित थी। ओमकारा' में करीना कपूर खान और बिपाशा बसु लीड एक्ट्रेस थीं। फिल्म में करीना कपूर ने कई बोल्ड सीन्स दिए थे।

Published on:
02 Aug 2021 04:10 pm
Also Read
View All