बॉलीवुड

बेटे तैमूर के अभिनेता बनने को लेकर सैफ अली खान ने दिया ये बड़ा बयान

बेटे तैमूर के अभिनेता बनने को लेकर सैफ अली खान ने दिया ये बड़ा बयान, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

2 min read
Oct 02, 2017
Saif_Taimur

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान का कहना है कि मीडिया उनके बेटे तैमूर को अभिनेता बनाकर ही रहेगी। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर हमेशा ही मीडिया की खबरों में छाए रहते हैं। सोशल मीडिया में तो सबसे अधिक चर्चा तैमूर की ही होती रहती है। सैफ को लगता है कि मीडिया तैमूर को अभिनेता बना कर ही छोड़ेगी।

सैफ इस बात से वाकिफ हैं कि तैमूर को कितनी अधिक मीडिया अटेंशन मिलती है लेकिन वह इस बात को लेकर चितिंत भी हैं कि इस बात से आगे चल कर तैमूर पर एक प्रेशर भी होगा और मां-बाप होने नाते उन पर और करीना पर भी। सैफ ने कहा तैमूर को जब यह पता चलेगा कि उसे हर वक्त वॉच किया जा रहा है तो उस पर एक्सपेक्टेशन का प्रेशर होगा।

तैमूर के पास प्रीवलेज होगा लेकिन उतनी ही जिम्मेदारी भी। हो सकता है कि इन सारे कारणों की वजह से वह एक्टर ही बनने को मजबूर हो जाए। सैफ ने कहा है कि उनकी तो कोशिश होगी कि वह तैमूर को सही तरीके से गाइड करें और यदि वह किसी और फील्ड में भी जाना चाहें तो इस बात से उन्हें कोई भी परेशानी नहीं होगी।

बता दें कि सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिल्म अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। सारा अपने डेब्यू से पहले ही काफी लाइमलाइट बटोर चुकी हैं। हालांकि, उनके पिता सैफ नहीं चाहते थे कि सारा हिंदी फिल्मों में आए, क्योंकि सैफ का सोचना है कि यह परफेशन कोई स्थाई नहीं। अब जब सारा डेब्यू करने जा रही है तो सैफ अली खान इस बात को लेकर एक्साइडेट भी और चिंतित भी। उनका सोचना है कि अगर सारा की पहली फिल्म असफल हुई तो उनका मनोबल टूट जाएगा।

हाल ही में सैफ अपनी अपकमिंग फिल्म शेप के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी बेटी सारा को आगे बढ़ने के लिए एक एडवाइस भी दी थी। उन्होंने कहा था कि आप दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर खुद पर विश्वास करें।

ये भी पढ़ें

आमिर के चाचा को दिलोजान से चाहने वाली आशा परेख क्यों करना चाहती थीं आत्महत्या, जानें
Also Read
View All