बॉलीवुड

सैफ अली खान को करीना कपूर से लगता है बेहद डर, बोले- अगर मैंने ऐसा किया तो वो मुझे जान से मार देती

इंटरव्यू में सैफ से पूछा गया कि क्या पिछले साल लॉकडाउन में उन्होंने करीना कपूर के घर में बाल काटे थे? इस पर सैफ ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 6:56 PM IST
saif_ali_khan_kareena_kapoor_1.jpg
Saif Ali Khan Kareena Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। जिसके बाद से ही दोनों साथ में मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। आए दिन दोनों सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने करीना कपूर को लेकर कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया।

पिछले साल कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान जिम, सैलून आदि सब बंद हो गए थे। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स ने भी घर में ही अपने बालों की कटिंग की थी। इसी के चलते इंटरव्यू में सैफ से पूछा गया कि क्या पिछले साल लॉकडाउन में उन्होंने करीना कपूर के घर में बाल काटे थे? इस पर सैफ ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

सैफ अली खान ने कहा, 'अगर मैंने ऐसा किया होता तो वो मुझे जान से मार देती। मेरे लिए ये बहुत ही अनप्रोफेशनल बात होती कि मैं उनके बाल काटता। वह राष्ट्रीय संपत्ति हैं। हम अब भी काम कर रहे हैं और एक-दूसरे के बालों से नहीं खेलते। वो मेरे बाल काट सकती थीं लेकिन सौभाग्य से ऐसा नहीं हुआ। इस इंटरव्यू में सैफ ने ये भी बताया कि पहले उनके बाल काफी खराब हुआ करते थे।'

बता दें कि सैफ अली खान और करीना ने शादी से पहले काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था। उसके बाद साल 2012 में दोनों ने शादी की। शादी के बाद साल 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर जन्म से ही स्टार बन गए थे। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं और अब इसी साल फरवरी में करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। दूसरे बेटे का नाम सैफ और करीना ने काफी वक्त छिपाए रखा था। लेकिन हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि दूसरे बेटे का नाम जेह अली खान रखा गया है। जेह के जन्म के बाद करीना इन दिनों मैटरनिटी ब्रेक एन्जॉय कर रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़