बॉलीवुड

4 बच्चों के पिता सैफ अली खान को सता रहा है फिर पिता बनने का डर!

सैफ इन दिनों फिल्म बंटी और बबली 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में सैफ के साथ रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाग भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 2005 में आई फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2021, 3:04 PM IST
saif.jpg
Saif Ali Khan Kids

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वह काफी वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। यही वजह है कि उनकी लोगों के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती है। ऐसे में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करती हैं। अब सैफ अली खान जल्द ही फिल्म बंटी और बबली 2 (Bunty Aur Babli 2) में नजर आने वाले हैं।

ऐसे में सैफ इन दिनों फिल्म बंटी और बबली 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में सैफ के साथ रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाग भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 2005 में आई फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल है। अब इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरी टीम टीवी के पॉपुलर द कपिल शर्मा शो में पहुंची। शो में सैफ ने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी ढेर सारी बातें की।

सैफ अली खान इस साल तीसरी बार कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। ऐसे में उन्होंने एक्टर से पूछ ही लिया, 'सैफ सर का इस साल में ये तीसरा प्रॉजेक्ट है। पहले 'तांडव' किया, फिर 'भूत पुलिस' और अब 'बंटी और बबली 2'। तो सर आप लगातार काम कर रहे हैं। आप वर्कोहॉलिक हैं या फिर फैमिली बढ़ जाने का प्रेशर आप पर भी है।' इस पर सैफ ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'फैमिली बढ़ जाने का प्रेशर नहीं है। मुझे इस बात का डर है कि अगर मैं घर बैठा रहूं तो शायद और बच्चे हो जाएंगे।'

बता दें कि सैफ अली खान के चार बच्चे हैं। उनकी पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। अमृता से उनके दो बच्चे हुए थे, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। फिर अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ ने करीना से शादी की थी। उनसे भी उनके दो बच्चे हैं। तैमूर अली खान और जहांगीर। इसी साल फरवरी में करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था।

Published on:
Also Read
View All