जब प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड ने निक जोनस को दी थी ये सलाह
नई दिल्लीPublished: Nov 12, 2021 01:13:12 pm
प्रियंका और शाहिद ने कभी अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियली कोई बयान नहीं दिया था। लेकिन कहा जाता है कि दोनों कुछ वक्त के लिए रिलेशनशिप में थे। लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए और अपने-अपने रास्ते निकल पड़े।


Priyanka Chopra
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। दुनियाभर में उनकी करोड़ों फैन फॉलोइंग है। अपने दम पर उन्होंने ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। विश्व सुंदरी का खिताब हासिल कर चुकीं प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। निक और प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए थे। हालांकि, निक से शादी करने से पहले प्रियंका ने कई एक्टर्स को डेट किया था, जिसमें से एक नाम था- शाहिद कपूर।