
बॅालीवुड एक्टर सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) बेटे तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) को लेकर हमेशा फिक्र दिखाते आए हैं। पापराजी के हर वक्त तैमूर की तस्वीरें खींचने से सैफ परेशान हैं। पहले तैमूर पापराजी को देख जहां हाथ हिलाते थे और हैलो करते थे वहीं अब उन्हें इतनी अटेंशन पसंद नहीं आती।
सैफ बताते हैं कि पापराजी का हर वक्त उनकी तस्वीरें खींचना तैमूर को पसंद नहीं आता। अब उन्होंने नो पिक्चर कहना शुरू कर दिया है। साथ ही वह उन्हें देख चिल्लाने और गुस्सा करने लगते हैं। शायद अब तैमूर को ज्यादा भीड़ पसंद नहीं आती। ये देख वह खुश तो बिल्कुल नहीं होते।
लेकिन अगर इन सभी चीजों को पॅाजीटिव तरीके से देखा जाए तो वह बहुत से लोगों के चेहरे पर हंसी लाते हैं। वह बहुत क्यूट बच्चे हैं। यह लोगों का प्यार है जो हमेशा तैमूर को मिलता है।
लेकिन जब वह स्कूल जाते हैं तब उनका भीड़ से घिर जाना, कुछ ऐसा है जो उन्हें आगे चलकर बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। लेकिन किया भी क्या जा सकता है।