बॉलीवुड

दूसरी शादी के लिए सैफ ने इस तरह मांगी थी पहली पत्नी से परमिशन, करीना को भी था पता

सैफ और करीना की मैरिड लाइफ की बात करें तो दोनों के बीच उम्र में 10 साल का अंतर है।
2 min read
Nov 19, 2018
saif ali khan
saif ali khan

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी के 6 साल बाद अपनी एक्स पत्नी अमृता सिंह को लेकर एक खुलासा किया है। इस बात का जिक्र सैफ ने फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के दौरान किया। चैट शो में सैफ अपनी बेटी सारा अली खान के साथ पहुंचें। इसी दौरान सैफ ने बताया कि करीना से शादी वाले दिन उन्होंने अपनी एक्स वाइफ अमृता को एक लेटर लिखा था।

करीना संग शादी के लिए सैफ ने लिखा था एक लेटर:
सैफ ने करन को उनके चैट शो बताया कि उन्होंने शादी के दिन अमृता को एक लेटर लिखा था। इस लेटर में उन्होंने एक्स वाइफ पत्नी अमृता सिंह को उनकी आगे की लाइफ के लिए शुभकामनाएं दी थी। यही नहीं सैफ ने इस लेटर को अमृता के पास भेजने से पहले करीना को भी पढ़ाया था। करीना ने न सिर्फ इस बात का पूरा सपोर्ट बल्कि उन्होंने ही सैफ को कहा था ये लेटर अमृता सिंह को भेजें। शो के दौरान सैफ ने करीना की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी सपोर्टिव हैं। वह हर बात में उनका साथ देती हैं।

सारा के होने वाले पति से सैफ करेंगे ये सवाल:
करण के चैट शो में सैफ अपनी बेटी सारा अली खान के साथ नजर आए। इस शो के दौरान सैफ ने सारा के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कहा कि वे उससे पॉलीटिकल व्यूज, ड्रग्स और पैसे पर सवाल करेंगे और अगर उसके पास अच्छा पैसा है तो वह सारा को ले जा सकता है। वहीं सैफ और करीना की मैरिड लाइफ की बात करें तो करीना और सैफ के बीच उम्र में 10 साल का अंतर है। दोनों ने 16 अक्टूबर, 2012 में शादी की थी। वहीं सैफ की पहली पत्नी अमृता, सैफ से 12 साल बड़ी थीं।

Published on:
19 Nov 2018 11:02 am
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा