बॉलीवुड

सैफ अली खान की बेटी सारा का वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखें

सैफ अली खान की बेटी सारा का वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखें...
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2017, 7:23 PM IST
Sara_Ali_Khan
Sara_Ali_Khan

सारा अली अपना सौ फीसदी देने के लिए इन दिनों कड़ी मेहनत कर रही हैं। अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी अपनी डेब्यू फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। नमृता पुरोहित ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें सारा अली खान जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सारा अली इन दिनों निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत हैं। सारा पिछले कुछ समय से लगातार बॉलीवुड पार्टियों में स्पॉट की जा रही हैं। एयर पोर्ट पर भी मीडिया उनको खूब क्ल्कि कर रही है।

फिल्म केदारनाथ साल 2013 में केदारनाथ में हुई भयंकर त्राशदी पर आधारित है। इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस्ड कर रही हैं और सुशांत सिंह राजपूत इसमें एक पीट्ठू की भूमिका में नजर आएंगे। जो दर्शनार्थियों का सामान अपनी पीठ पर लाधकर मंदिर तक लाते और ले जाते हैं। इसी दौरान सारा और सुशांत की लव स्टोरी शुरू होती है।

फिल्म निर्माता अब तक इस फिल्म के दो पोस्टर शेयर कर चुके हैं। पहला मोशन पोस्टर था जिसमें भगवान शिवा का त्रिशुल और बैकग्राउंड में हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियां नजर आ रही हैं। दूसरे में भगवान शिव , हिमालय की पहाड़िया, सुशांत और सारा अली दिखाई दे रही हैं।

केदारनाथ की शूटिंग शूरू करने के बाद सारा अली खान को कई फिल्मों के आॅफर मिले हैं जिसमें अनुष्का शर्मा की फिल्म 'किटी' शामिल है। हाल में पिता सैफ अली खान ने सारा अली के डेब्यू को लेकर बातचीत करते हुए अपनी बेटी को खुद निर्णय लेने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, वह मेरे पास आई और उसने कहा कि वह केदारनाथ कर रही हैं। मैंने उसके साथ स्क्रिप्ट और डिटेल पर कोई चर्चा नहीं की। क्योंकि मुझे नहीं लगता कि उसे मेरी राय की जरूरत है। क्योंकि वो बहुत ही स्मार्ट और समझदार लड़की है।

Updated on:
14 Nov 2017, 7:23 PM IST
Published on: