5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर के बच्चे तैमूर से करेंगे नफरत, वजह आपके होश उड़ा देगी

देशभर के बच्चे तैमूर से करेंगे नफरत, वजह आपके होश उड़ा देगी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 14 Nov 2017, 2:44 PM IST

Taimur_Ali_khan

Taimur_Ali_khan

हर कोई जानता है कि सैफ अली खान नवाबी खानदान से हैं। उनके और उनके परिवार के नवाबी शौक हैं और वह तैमूर की परवरिश भी नवाबी तरह से करना चाहते हैं। अभी तैमूर अली खान की उम्र प्लास्टिक के खिलौने से खेलने की है, वहीं उनके पापा सैफ ने चिल्ड्रेन्स डे पर उनको 1.30 करोड़ रुपए की कार गिफ्ट की है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब तैमूर अपने ब्रांडेड चीजों को लेकर मीडिया में छाए रहे हैं। नवाब खानदान के करीबी लोग जिनका मीडिया से संपर्क है वो हमेशा तैमूर को लाइमलाइट में बन रहने के लिए छोटी से छोटी चीजों को मीडिया के साथ शेयर करते रहते हैं। ये पहला ऐसा मौका है जब खुद सैफ अली खान ने सरेआम बेटे को गिफ्ट देने की बात स्वीकारी है।

जबकि वो चाहते तो इस गिफ्ट की भनक किसी भी को भी नहीं लगने देते। हम जानते हैं कि सैफ डोटिंग डैड है, लेकिन चिल्ड्रेन्स डे पर तैमूर को दिए कीमती गिफ्ट का उन्हें इतना प्रचार प्रसार नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका देशभर के बच्चों में गलत मैसेज जाता है। खासकर वो बच्चे जिनके पैरेंट्स ठीक से उन्हें पेट भर खाना भी नहीं खिला पाते। यदि सैफ इन्हीं पैसों से देश के उन गरीब बच्चों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते तो देश के सैंकड़ों गरीब बच्चों की दुआएं न सिर्फ उनको बल्कि तैमूर को भी लगती।

सभी जानते हैं कि सैफ अली खान अरबों के मालिक है। वो अपने बच्चे को कीतना भी कीमती गिफ्ट दे सकते हैं। लेकिन उन गरीब बच्चों का क्या जो पल पल खाने और पहनने के लिए तरसते हैं। सैफ के इस मैसेज से उन बच्चों में अपने पिता के प्रति हीन भावना पैदा हो सकती है क्योंकि गरीब से गरीब बच्चा भी अपने पिता से ऐसे कीमत गिफ्ट की उम्मीद करने लगता है। लेकिन कोई गरीब पिता कैसे सैफ की तरह करोड़ों की गाड़ी गिफ्ट में दे सकता है। ऐसा नहीं होने पर हर बच्चे के मन में अपने पिता को लेकर हीन भावना पैदा हो सकती है। हालांकि, हमारा इस बात को लेकर मुद्दा बनाने का कोई इरादा नहीं, क्योंकि सैफ ने जो किया वो हर पिता अपने बच्चों के लिए करना चाहता हैं। लेकिन सितारे समाज में असरदार होते हैं अपना प्रभाव छोड़ते हैं सभी उनका अनुसरण करते हैं। ऐसे में यदि सैफ तैमूर को देने वाले गिफ्ट को सीक्रेट रखते तो शायद ये सही होता।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन