बॉलीवुड

करीना कपूर से शादी करने से पहले सैफ अली खान ने लिखा था पहली पत्नी अमृता को खत, कही थी ये इमोशनल बात

करीना कपूर और सैफ की शादी के समय सारा काफी खुशी के साथ शादी में सम्मलित हुईं थी लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते है कि शादी के ठीक एक दिन पहले सैफ ने अमृता को खत लिखकर कही थी दिल की बात
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2021, 6:02 PM IST
Saif Ali sent a note to Amrita
Saif Ali sent a note to Amrita

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने साल 1991 में 12 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से परिवार के विरूद्ध जाकर शादी की थी। तब सैफ की उम्र 20 साल की थी। यह शादी करीब 13 साल चली। इस दौरान उनके दो बच्चे सारा अली और इब्राहिम के जन्होम लेने के बाद से दोनों के रिश्तों में दरार आना शुरू हो गई। और साल 2004 में सैफ और अमृता ने तलाक ले लिया। जब सैफ-करीना कपूर से शादी करने जा रहे थे तब एक दिन पहले उन्होंने पूर्व-पत्नी अमृता को एक चिट्ठी लिखकर जानकारी दी थी, जिसके बाद सारा अली खान शादी में शरीक होने आईं थीं।

सारा बोलीं-मैं वैसे भी आ रही थी
सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह करीना से शादी करने वाले थे, तो उन्होंने अमृता को एक चिट्ठी लिखी थी। उनका कहना था,'जब मैं करीना से शादी कर रहा था, किसी कारण से मैंने अमृता को एक नोट में लिखा कि ये एक नए अध्याय की शुरूआत है। मैंने लिखा कि हमारा एक इतिहास रहा है और हम दोनों के लिए शुभकामनाएं की तर्ज पर है। मैंने इसे भेजने से पहले करीना को भी दिखाया। फिर भेज दिया। सारा ने मुझे फोन कर बताया,'मैं वैसे भी आ रही थी, लेकिन अब दिल में खुशी लेकर आ रही हूं।' मुझे लगता है कि इसमें शामिल होने वाले सब लोगों का यही दृष्टिकोण था।

शादी के लिए अमृता ने किया सारा को तैयार
सैफ-करीना की शादी में शरीक होने को लेकर 'कॉफी विद करण' शो में सारा अली ने बताया था,'मेरी मां ने मुझे मेरे पिता की शादी के लिए तैयार किया था। कई लोग यह मानते थे कि करीना या मेरी मां को अजीब लगा होगा। हालांकि यह सब बहुत सहज था। सब लोग बहुत परिपक्व थे। गौरतलब है कि हाल ही करीना ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इससे पहले उनको एक बेटा है जिसका नाम तैमूर है।

Updated on:
27 Sep 2021, 6:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब