बॉलीवुड

दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस Saira Banu की बिगड़ी तबियत, चलना-फिरना हुआ मुश्किल

Saira Banu Health Update: फेमस एक्ट्रेस सायरा बानो को आज अचानक तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उनका इलाज चल रहा है। खबर आते ही फैंस उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।
less than 1 minute read
Dec 07, 2024
Saira Banu Health Update Dilip Kumar wife has two clots in calf

Saira Banu Health Update: फेमस एक्ट्रेस सायरा बानो को आज अचानक तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उनका इलाज चल रहा है। खबर आते ही फैंस उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिनों पहले सायरा बानो को निमोनिया की शिकायत थी। इसके इलाज चल ही रहा था कि उन्हें एक और समस्या का पता चला। आइए जानते हैं कि अब कैसी है एक्ट्रेस की तबियत।

सायरा बानो को क्या हुआ है?

विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी लोगों से साझा की। उन्होंने बताया कि सायरा बानो स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रही हैं। उन्हें अक्टूबर 2024 में गंभीर निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

2021 से खराब रहने लगी तबियत

तब से उनकी पिंडली में दो थक्के विकसित हो गए हैं। वो घूमने-फिरने में असमर्थ हैं। इसलिए उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि 2021 में अपने पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहता है।

वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार को उनकी शादी की सालगिरह पर एक मार्मिक श्रद्धांजलि साझा की थी। 

Updated on:
07 Dec 2024 03:24 pm
Published on:
07 Dec 2024 03:03 pm
Also Read
View All
मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की, फिर आया ऐसा ट्विस्ट एक्सीडेंट बन गया ‘मर्डर कॉन्सपिरेसी’, जानें ‘मशीन’ फिल्म क्यों है चर्चा में

K. भाग्यराज के हार्ट अटैक से निधन के बाद भावुक हुए अनिल कपूर, याद किया ‘बेटा’ और ‘वो सात दिन’ के पीछे का अनसुना किस्सा

‘Eetha’ की रिलीज से पहले बढ़ीं श्रद्धा कपूर की मुश्किलें! फिल्म के नाम को लेकर भड़का विठाबाई नारायणगांवकर का परिवार

‘उसे और ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे’ दीपिका की पहली हिट फिल्म पर शाहरुख खान ने किया था मजेदार कमेंट

कौन है मिर्जापुर एक्टर सतेंद्र सोनी? निर्माताओं पर लगाया मारपीट का आरोप, बोले- घसीटकर गाड़ी में बैठा दिया