
Miho Nakayama Death: फिल्म इंडस्ट्री से आज एक और दुखद खबर आई है। फेमस एक्ट्रेस मिहो नाकायमा का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका शव उनके टोक्यो वाले घर में बाथटब में मिला।
उनके एक साथी ने जब देखा कि वो काम पर नहीं आई हैं तो उनकी तलाश की। जब वो मिहो नाकायमा के घर पहुंचे तो उन्हें मृत पाया। उन्होंने तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया मगर तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस उनकी डेथ के कारण का पता लगा रही है। मर्डर के एंगल से भी इसकी जांच हो रही है।
जापानी अभिनेत्री नाकायमा ने 1980 और 90 के दशक में - जे-पॉप के प्रभाव के चरम पर - एक गायिका के रूप में सफलता पाई। 1995 में आई फिल्म लव लेटर में अभिनय के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता था।
एक्ट्रेस ने ‘टोक्यो वेदर’ (1997), ‘लेशन इन मर्डर’ (2022) और ‘नोबेल डिटेक्टिव’ (2000) जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था। उनके अचानक निधन से दोस्त और परिवारवालों को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस मिहो नाकायामा शुक्रवार को ओसाका में एक क्रिसमस म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस देने वाली थीं। लेकिन उससे पहले ही ये दुखद खबर आ गई। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की टीम ने एक बयान भी जारी किया है।
इसमें उन्होंने लिखा- ‘हम उन सभी लोगों से अचानक यह घोषणा करते हुए बहुत दुखी हैं, जिन्होंने हमेशा ख्याल रखा, उन्हें इतना प्यार दिया और सपोर्ट किया वह अब नहीं रहीं। यह घटना अचानक हुई कि हम खुद स्तब्ध रह गए। मौत की वजह क्या थी, इसकी हम जांच कर रहे हैं।’
Updated on:
07 Dec 2024 12:35 pm
Published on:
07 Dec 2024 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
