बॉलीवुड

Salaar Box Office: सालार’ ने 1 जनवरी को मचाया तहलका, 11वें दिन झमाझम हुई कमाई

Salaar Box Office Collecxtion Day 11: प्रभास की फिल्म 'सालार' ने मंडे को बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने 1 जनवरी न्यू ईयर पर महाकाय कलेक्शन किया है।

less than 1 minute read
Jan 02, 2024
सालार ने नए साल पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Box Office Collection: 'सालार' ने 11वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन कर लिया है। साउथ के स्टार प्रभास की फिल्म रिलीज के दिन से ही अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग पर 90.7 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था फिल्म शाहरुख खान की डंकी के एक दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर आई थी और तब से ही डंकी को भी सालार ने मात दे दी है। Sacnilk ने ट्रेड के अनुसार सालार का मंडे का कलेक्शन बता दिया है। आईये जानते हैं सालार ने 1 जनवरी 11वें दिन न्यू ईयर पर क्या धमाल मचाया है...

सालार ने 11वें दिन किया इतना कलेक्शन (Salaar Box Office Collection Day 11)
Sacnilk बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का हिसाब-किताब रखती है। ऐसे में सैकनिल्क के आंकड़ो के अनुसार सालार ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 15.50 करोड़ की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 360.77 करोड़ हो गया है।

400 करोड़ में जल्द मारेगी एंट्री (Salaar Collection 400 very Soon)
सालार- पार्ट वन सीजफायर का निर्देशन केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया है। प्रशांत नील ने अपने निर्देशन से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया है। उम्मीद की जा रही है कि सालार जल्द 400 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है।

यह भी पढ़ेंं:Tiger 3 Box Office: मंडे को 'टाइगर 3' की कमाई हुई तूफानी, जल्द बॉक्स ऑफिस से हटेगी फिल्म

Published on:
02 Jan 2024 09:15 am
Also Read
View All