बॉलीवुड

ऋषि कपूर की हरकत से गुस्सा हो गए थे सलीम-जावेद, राजेश खन्ना का नाम लेकर एक्टर को दे डाली थी धमकी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई किस्से ऐसे हैं जिन्हें जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। आप ये बात जानकर दंग हो जाएंगे कि एक वक्त था मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान ने एक्टर ऋषि कपूर को उनका फिल्मी करियर बर्बाद कर देनी की धमकी दे डाली थी। जानिए पूरा किस्सा।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2021, 9:40 PM IST
Salim Khan Once Threatened To Destroy Rishi Kapoor Career
Salim Khan Once Threatened To Destroy Rishi Kapoor Career

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने काम से करोड़ों लोगों के दिलों पर सालों तक राज किया है। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी इमेज चॉकलेटी बॉय के तौर पर बनाई। जब ऋषि कपूर ने फिल्म बॉबी की तब रातोंरात वो स्टार बन गए, लेकिन इसी बीच अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर से रिलीज़ हुई और वो इंडस्ट्री पर छा गए। फिल्म जंजीर की स्क्रिप्ट मशहूर जोड़ी सलीम-जावेद ने लिखी थी। जिसके बाद सलीम-जावेद की जोड़ी ने 70 के दशक में कई सुपरहिट फिल्म की स्क्रिप्ट साथ में लिखी। हाल ये हो गया था कि अमिताभ बच्चन को ध्यान में रखकर ही फिल्मों की कहानी लिखी जाती थी।

त्रिशूल करने से किया था ऋषि कपूर ने मना

इस बीच फिल्म त्रिशूल को लेकर काम शुरू हुआ। जिसमें मुख्य रोल में अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया था। साथ ही फिल्म 'त्रिशूल' में ऋषि कपूर भी लिया गया। जब ये फिल्म ऋषि कपूर को ऑफर की गई तो उन्होंने फिल्म को करने से इंकार कर दिया। जब ये बात सलीम और जावेद को पता चला तो वो ऋषि कपूर पर भड़क गए। सलीम और जावेद ने ऋषि कपूर को ध्यान में रखते हुए ही उस फिल्म की कहानी को लिखा था। वहीं जब ऋषि कपूर ने फिल्म को करने से मना कर दिया तो वो दोनों काफी नाराज़ हो गए।

सलीम-जावेद की फिल्म को मना कर बर्बाद हो जाते थे स्टार्स

आपको जानकर हैरानी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा माना जाता था कि अगर कोई भी स्टार सलीम-जावेद की फिल्म को करने से मना कर देते थे। तो उन स्टार्स का करियर खत्म हो जाता था। बताया जाता है कि राजेश खन्ना के साथ भी ऐसा ही हुआ था। जब ऋषि कपूर ने फिल्म को करने से मना किया था। तब उन्हें राजेश खन्ना की हालत के बारें में याद दिलाया गया था।

सलीम खान ने दी थी ऋषि कपूर को धमकी

फिल्म 'त्रिशलू' को मना करने के बाद एक बार सलीम खान से ऋषि कपूर की अचानक ही मुलाकात हो गई। सलीम साहब ने ऋषि कपूर से पूछा कि 'उन्होंने फिल्म को करने से मना क्यों कर दिया?' ऋषि कपूर ने भी बिना डरे कहा कि 'उन्हें रोल पसंद नहीं आया था।' जिसे सुनकर सलीम साहब ने ऋषि कपूर से कहा था कि हमारी फिल्म ना करने का अंजाम जानते हो? राजेश खन्ना ने भी हमारी फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

सुपरहिट थी सलीम-जावेद की जोड़ी

जिसके बाद फिल्म त्रिशूल में अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, शशि कपूर, हेमा मालिनी, राखी, वहीदा रहमान को कास्ट किया गया था। फिल्म में ऋषि कपूर का रोल सचिन पिलगाओंकर ने प्ले किया था। आपको बता दें सलीम-जावेद ने 24 फिल्मों की कहानी लिखी थी। जिसमें से 20 फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव